- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
नववर्ष 2026 का स्वागत भक्ति के संग करेगा इंदौर
गांधी हॉल में होगा ‘भक्ति एंड बियॉन्ड – न्यू ईयर ईव कीर्तन’ का भव्य आयोजन
इंदौर। नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर जहां एक ओर शहर में जश्न की तैयारियाँ जोरों पर हैं, वहीं इंदौर में इस बार नए साल का स्वागत आध्यात्मिक उत्सव और भगवद भक्ति के साथ किया जाएगा। 31 दिसंबर की रात गांधी हॉल, इंदौर में “भक्ति एंड बियॉन्ड – न्यू ईयर ईव कीर्तन 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष कीर्तन संध्या की प्रस्तुति कृष्णसखास (Krsnasakhas) द्वारा की जा रही है, जिसमें प्रसिद्ध भक्ति गायक श्री यश दीक्षित एवं लोकप्रिय रेडियो होस्ट आर जे नवनीत दुबे भक्तिरस से ओतप्रोत प्रस्तुति देंगे।
आयोजक माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया के अनुसार, यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि नया वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि सकारात्मकता, शांति और भक्ति के साथ प्रारंभ हो।
“जब दुनिया जश्न में डूबी होगी, हम प्रभु के नाम की डुबकी लगाएंगे।”
यह आयोजन निःशुल्क (Free Registration) है, हालांकि सीटों की संख्या सीमित रखी गई है। इच्छुक श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
कार्यक्रम विवरण
समय: रात 8:00 बजे से 1:00 बजे तक
दिनांक: 31 दिसंबर 2025
स्थान: गांधी हॉल, इंदौर
आध्यात्मिक वातावरण, संकीर्तन और सामूहिक भक्ति के साथ यह आयोजन इंदौरवासियों के लिए नववर्ष को एक नई दिशा देने का अवसर बनेगा।


