- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
मिशन नेट ज़ीरो: इंदौर में होगा देश का सबसे बड़ा कार्बन-न्यूट्रल इंजनियरिंग इवेंट
31 जुलाई से शुरू होने जा रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 90 स्पीकर और 1500 से ज्यादा डेलीगेट्स शामिल होंगे
इंदौर। देश की स्वच्छता राजधानी इंदौर एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। आगामी 31 जुलाई से 2 अगस्त तक शेराटन ग्रैंड पैलेस में कूल कॉन्क्लेव 2.0 आयोजित होने जा रही है। यह HVAC & R और बिल्ट एनवायरनमेंट इंडस्ट्री के लिए देश का सबसे बड़ा कार्बन-न्यूट्रल कॉन्क्लेव होगा।
इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य डिकार्बनाइजेशन यानी उत्सर्जन में कटौती को लेकर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर समाधान ढूंढना और लागू करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आमंत्रित हैं।
उद्घाटन समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। दूसरे दिन मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं समापन सत्र में विशेष अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे।
इंदौर चैप्टर के अध्यक्ष अंकुश झंवर ने बताया कि ISHRAE सस्टेनेबल डेवलपमेंट, ऊर्जा दक्षता और नेट ज़ीरो मिशन के लिए प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि कॉन्क्लेव को पूरी तरह से कार्बन-न्यूट्रल बनाने के लिए बिजली, ईंधन उपयोग, ट्रैवल इमिशन्स और फूड वेस्ट जैसी हर छोटी-बड़ी चीज़ का ऑडिट किया जाएगा। कूल कन्क्लेव चेयर पर्सन पंकज धारकर तथा को-चेयर पर्सन निशांत गुप्ता ने कहा कि इंदौर लगातार आठ सालों देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है इसलिए हमने कूल कॉन्क्लेव के दूसरे एडिशन के लिए इंदौर का चुनाव किया है। इसका पहला एडिशन जयपुर में हुआ था।
थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म
मीडिया प्रभारी मिलिंद इंगोले कहते हैं कि हम प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी के नेट जीरो मिशन के लिए प्रतिबद्ध और कार्यरत है। यही वजह है कि पूरे इवेंट कार्बन न्यूट्रल बनाया जायेगा। इसके लिए इवेंट में लो कार्बन फूड और लो इम्पैक्ट क्लोदिंग जैसी पहलें भी की जाएंगी। ISHRAE इंदौर के सचिव मनीषराज त्रिपाठी कहते हैं कि यहां न केवल नई तकनीकों, स्मार्ट बिल्डिंग्स और रेफ्रिजरेशन समाधानों पर केंद्रित रहेगा, बल्कि इसमें इनडोर एयर क्वालिटी, सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी, कूलिंग-एज़-ए-सर्विस और फ्यूचर ऑफ रेफ्रिजरेंट्स जैसे मुद्दों पर भी प्लेनरी सेशन्स होंगे। यह इवेंट उद्योग के लिए एक थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म है, जहां ब्रांड्स को अपनी टेक्नोलॉजी दिखाने, पार्टनरशिप बनाने और ग्लोबल बेंचमार्क पर खुद को स्थापित करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम की खास बातें:
- देश का सबसे बड़ा कार्बन-न्यूट्रल कॉन्क्लेव
- 200+ B2B इंटरैक्शन
- 90 से ज्यादा स्पीकर्स और विशेषज्ञ पैनल, 250 डिसीजन मेकर्स, 1400+ प्रतिभागी
- 11+ एक्सक्लूसिव डिकार्बनाइजेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स
- नेटवर्किंग सेशन, प्रेरक मोटिवेशनल स्पीच और कल्चरल नाईट


