- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
इंदौर में खुला मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फैमिली गेम ज़ोन – ‘नीऑन पांडा’
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन

इंदौर, मध्य प्रदेश – 25 जुलाई 2025 – इंदौरवासियों के लिए खुशखबरी! शहर के दिल में स्थित ‘नीऑन पांडा’ अब 27 जुलाई 2025, रविवार को आधिकारिक रूप से अपने दरवाज़े खोलने जा रहा है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन मध्यप्रदेश शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह फैमिली एंटरटेनमेंट गेम जोन की बहुत जरूरत थी, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई गेम्स मौजूद है।
यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और रोमांचक फैमिली गेम ज़ोन होगा, जो परिवारों, युवाओं और बच्चों के लिए बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव प्रदान करेगा।
फीनिक्स सिटाडेल मॉल के पास स्थित ‘नीऑन पांडा’ में पहली बार इंदौर को मिलने जा रहा है सबसे बड़ा ट्रेमपॉलिन, बोलिंग और लेजर टैग का गेमिंग जोन। इतने बड़े और एडवांस्ड गेमिंग और एंटरटेनमेंट हब में मनोरंजन के ऐसे अनुभव शामिल हैं जो शहर में पहले कभी नहीं देखे गए।
प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं:
• मध्य प्रदेश का पहला लेज़र टैग एरीना – एक हाई-टेक टीम गेम जिसमें खिलाड़ी फ्यूचरिस्टिक बैटल ज़ोन में मुकाबला करते हैं।
• इंटरऐक्टिव बॉलिंग लेन – पारंपरिक बॉलिंग का नया अवतार, जो गेमिफिकेशन और डिजिटल इंटरएक्शन से भरा हुआ है।
• 50 से अधिक अत्याधुनिक आर्केड गेम्स – इंटरनेशनल गेमिंग का बेहतरीन कलेक्शन, जिसमें रेसिंग, शूटिंग, और रिवॉर्ड गेम्स शामिल हैं।
• वर्चुअल रिएलिटी सिमुलेटर्स – क्रिकेट, शूटिंग और अन्य रोमांचकारी अनुभवों के साथ पूरी तरह इमर्सिव वर्चुअल गेमिंग।
• डेडिकेटेड किड्स प्ले एरिया – छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित, रंग-बिरंगा और एक्टिविटी-फिल्ड ज़ोन।
• पांडा क्लाइम्ब कोर्स – एक रोप्स और चढ़ाई कोर्स जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण और मज़ेदार है।
इसके अलावा नीऑन पांडा में क्रिकेट, शूटिंग और कई अन्य एक्टिविटीज़ भी उपलब्ध हैं, जो हर उम्र के लोगों को एक नई और रोमांचक दुनिया में ले जाती हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए, नीऑन पांडा के पार्टनर श्री राघव सोमानी ने कहा: हम इंदौर में इस अनोखे एंटरटेनमेंट स्पेस को लॉन्च करके बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य है परिवारों को ऐसा अनुभव देना जो मनोरंजन, फिटनेस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल हो। नीऑन पांडा सिर्फ एक गेम ज़ोन नहीं, बल्कि एक नई लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है।
72,000+ स्क्वायर फीट में फैले नीऑन पांडा में एक कैफे और लाउंज एरिया, बर्थडे पार्टी ज़ोन, स्कूल ट्रिप्स और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए कस्टम पैकेज भी उपलब्ध हैं।
नीऑन पांडा का शुभारंभ इंदौर के मनोरंजन जगत में एक नई क्रांति का संकेत है और यह पूरे मध्य भारत में फैमिली एंटरटेनमेंट का स्तर तय करता है।


