- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
इमोशनल ड्रामा और म्यूजिकल सफर का गवाह बना इंदौर, फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ के प्रीमियर में शहर पहुंचे सितारे
इंदौर, जून। शहर के मशहूर सी-21 मॉल स्थित पीवीआर सिनेमाज में रविवार की शाम बेहद खास और भावुक कर देने वाली रही। अवसर था नई हिंदी फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ के ग्रैंड प्रीमियर का, जहां इंदौर के सिनेमा प्रेमियों और मीडिया दिग्गजों को एक दिल छू लेने वाली कहानी की पहली झलक देखने को मिली। इस खास मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार सूरज और अंबिका वाणी, निर्माता-निर्देशक चंदा पटेल सहित पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।
एक नेत्रहीन फुटबॉलर और लेडी की अनोखी दास्तां
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के आधिकारिक प्रोमो/ट्रेलर से फिल्म की जो खूबसूरत कहानी सामने आई है, उसने प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों को बांधे रखा। फिल्म की कहानी ‘गौरव’ (सूरज) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी फुटबॉल का स्टेट चैंपियन हुआ करता था, लेकिन अपनी आंखों की रोशनी खो चुका है। वह शानदार गाता है और कमाल का गिटार बजाता है। उसकी जिंदगी के इस अंधेरे सफर में रोशनी बनकर आती है दिल्ली की मिशा (अंबिका वाणी), जो जड़ी-बूटियों की तलाश में वहां पहुंचती है।
दोनों के बीच कदमों की आहट से पनपा यह गहरा एहसास प्यार में बदल जाता है। गौरव के जीवन में यह खूबसूरत मोड़ और मिशा के साथ बिताए हसीन पल दर्शकों की आंखों में आंसू ला देते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब समाज और पारिवारिक मजबूरियां सामने खड़ी हो जाती हैं। क्या गौरव की आंखों की रोशनी लौट पाएगी? क्या मिशा और गौरव का यह पवित्र नाता मुकम्मल हो पाएगा? यह सस्पेंस दर्शकों के दिलों को झकझोर कर रख देता है।
किरदारों ने बयां किए अपने अनुभव
प्रीमियर के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए लीड एक्टर सूरज ने कहा, “गौरव का किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। एक ऐसे खिलाड़ी का दर्द और उसका संघर्ष पर्दे पर जीना, जो देख नहीं सकता लेकिन दिल से सब महसूस करता है, मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और भावुक अनुभव था।”
वहीं, लीड एक्टर्स अंबिका वाणी ने बताया, “यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों, विश्वास और पारिवारिक मूल्यों का एक ऐसा ताना-बाना है, जिससे आज की पीढ़ी गहराई से जुड़ेगी। हमें बेहद खुशी है कि इंदौर के दर्शकों से हमें इतना प्यार मिल रहा है।”
वरिष्ठ कलाकारों की मौजूदगी और सुरीला संगीत
फिल्म की निर्माता-निर्देशक चंदा पटेल ने बताया कि पूरी टीम ने एक ऐसी साफ-सुथरी और भावनात्मक फिल्म बनाने का प्रयास किया है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके। फिल्म में रामायण फेम वरिष्ठ अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और अनुभवी अभिनेता पंकज बेरी भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म को एक अलग ही गहराई देते हैं। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है।
प्रीमियर शो के खत्म होते ही पूरा सिनेमाहॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फिल्म के सस्पेंस, गानों और कलाकारों के अभिनय की पत्रकारों और क्रिटिक्स ने जमकर सराहना की। यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


