- शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
- ISA Marathon 1.0 Showcases the Collective Strength of Indore’s IT Community; Over 2,000 Runners Participate
- आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की सामूहिक शक्ति, 2,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
- “He’s Gone Beyond Extraordinary”: Two-Time National Award Winner Preetisheel Singh D’Souza on Kazu Hiro’s Work on Tom Cruise in Digger
- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की सामूहिक शक्ति, 2,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
इंदौर, 27 सितंबर 2026: इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) द्वारा आयोजित आईएसए मैराथन 1.0 में 2,000 से अधिक धावकों ने 3 किमी एवं 5 किमी श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन का उद्देश्य इंदौर के आईटी समुदाय को एक मंच पर लाने के साथ फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच की गरिमामयी उपस्थिति रही। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का विशेष वीडियो संदेश भी प्रतिभागियों के लिए प्रसारित किया गया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर प्रतिभागियों एवं आईटी समुदाय को शुभकामनाएँ दीं।
आयोजन में इंदौर पुलिस ने सेफ्टी पार्टनर, इंदौर नगर निगम ने ग्रीन सिटी पार्टनर तथा मध्यप्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में सहयोग दिया।
मैराथन में इम्पेटस, यश टेक्नोलॉजीज, क्लियरट्रेल, अनोवा, एयरविंसिबल सहित अनेक आईटी एवं टेक्नोलॉजी कंपनियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इम्पेटस के संजीव अग्रवाल, यश टेक्नोलॉजीज के धर्मेंद्र जैन तथा एनआरसी ग्रुप के हितेश ठाकुर एवं अंकेश गोयल सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन में सहभागिता की और इंदौर के बढ़ते आईटी एवं टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के लिए ऐसे सामुदायिक आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।
आईएसए की ओर से सीए स्वप्निल बंसल, सचिन साबू, विकास दोसी, सुफियान राव, शावेज शेख, दीपक नागर एवं सर्वेश शर्मा सहित पूरी आयोजन टीम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भी मार्ग प्रबंधन, प्रतिभागी सहायता एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
आईएसए ने सभी प्रतिभागियों, कंपनियों, शासकीय विभागों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएसए मैराथन 1.0 केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि इंदौर के आईटी समुदाय की एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी और शहर के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है।


