- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बाधाएं हटने से मिलेगी उद्योगों को सुविधाएं
औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड की दो प्रमुख समस्याओं पर कलेक्टर से चर्चा
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर निशांत वरवड़े से भेंट की. उनसे भेंटकर सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया. इन्हें पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन के अध्यक्षता में फरवरी में एसोसिएशन कार्यालय में संपन्न बैठक में भी चर्चारत रहा था.
अध्यक्ष आलोक दवे ने कलेक्टर को बताया कि वर्तमान में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए के उद्योगों को आवागमन की अत्यधिक परेशानी हो रही है. उद्योगों को जो मार्ग उपलब्ध है वह बहुत सकरा है तथा यहा सें बड़े वाहनों का आवागमन असुविधाजनक हो रहा है. इसके लिए बाणगंगा रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे से सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकता है.
इसके लिए प्रशासन यदि प्रस्तावित मार्ग की कुछ बाधाए दूर कर देता है तो उद्योगों को सुविधाजनक एवं बड़ा मार्ग मिल सकता है. दूसरा प्रमुख मुद्दा यह कि एसोसिएशन की लगातार मांग पर औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड सेक्टर ई में शासन द्वारा उद्योगों के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक एक्जीबिशन सेन्टर स्वीकृत किया है तथा इसके लिए 153 करोड रुपए फंड भी निर्माणी विभाग मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल को दिया है जिसकी निर्माण कार्रवाई प्रक्रियारत है,
परंतु एक्जीबिशन सेंन्टर के चयनित स्थान पर भी बाधाएं होने से निर्माणी कार्यवाही में विलंब हो रहा है. पदाधिकारियों ने कलेक्टर से उद्योगहित में दोनों बाधाएं दूर करने का आग्रह किया है. कलेक्टर ने निगमायुक्त, लोक निर्माण विभाग, एकेव्हीएन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सोमवार की शाम को ही संयुक्त मौका मुआयना करके आगामी कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया है. बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद डफरिया, सचिव योगेश मेहता, मोहनसिंग रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे.


