- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसएममई ने अर्थव्यवस्था के विकास में मुख्य भूमिका निभाई: महाजन
एनएसई द्वारा इन्वेस्टर फेयर का आयोजन
इंदौर. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), भारत की अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,ने आज निवेशकों को समझाने और सिखाने के उद्देश्य से जानकारी का प्रसार करने के लिए शहर में इन्वेस्टर फेयर का आयोजन किया. इस अवसर पर कुल 2000 लोगों ने प्रतिभागिता की जिनमें से करीब 300 विद्यार्थी तथा लगभग 250 से ज्यादा एसएमई मालिक थे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मध्य भारत में आयोजित यह दूसरा इन्वेस्टर फेयर है.
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने एनएसई इन्वेस्टर फेयर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा एनएसई ने पूरे भारत में निवेशक आधार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो वित्तीय बाजारों में दीर्घकालिक कार्यकाल को मजबूत करने पर केंद्रित है. निवेशक जागरूकता कार्यक्रम, समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास है जो जागरूकता पैदा करने में मदद कर रहा है. इसके अलावा एसएमई कंपनियों ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस एसएमई सेगमेंट ने क्षेत्र के समग्र विकास में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
नए सेगमेंट और बाजारों करना है टारगेट
इस अवसर पर एनएसई के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट रवि वाराणसी ने कहा- एनएसई में, हमारा उद्देश्य केवल मौजूदा बाजार को संबोधित करना ही नहीं बल्कि नए सेगमेंट और बाजारों को भी टारगेट करना है. हम आज इंदौर जैसे ऐसे शहर में आकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं, जिसे इक्विटी इन्वेस्टमेंट के लिए टॉप 15 शहरों में से एक माना जाता है, चाहे वह प्रत्यक्ष निवेश हो या म्यूचल फंड द्वारा किया गया निवेश. एनएसई इन्वेस्टर फेयर विभिन्न हितग्राहियों को सही निवेश करने के फायदों और महत्व के बारे में जानकारी और शिक्षा देने के उद्देश्य के लिहाज से आयोजित किया गया है.
समाज के कई वर्गों को जोड़ा
इस एनएसई इन्वेस्टर फेयर का केंद्र तीन मुख्य विस्तृत थीम-म्यूचल फंड्स- एन इन्वेस्टमेंट टूल फॉर वेल्थ क्रिएशन, एसएमई लिस्टिंग- अ ट्रांसफॉर्मेशनल मॉडल फॉर एसएमई कम्पनीज और इंडियन ग्रोथ स्टोरी एन्ड फाइनेंशियल मार्केट पर आधारित था. इंदौर के मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के नाते, एनएसई ने यहाँ अगस्त के महीने में विभिन्न वर्कशॉप तथा कार्यक्रमों का आयोजन किया और इसके जरिये गृहिणियों से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा. 22 स्टॉल लगाए गए थे जिनमें से 14 स्टॉक ब्रोकर्स थे, 8 म्यूचुअल फंड कंपनियां थीं. इस सम्पूर्ण अभियान और प्रयास का समापन 25 अगस्त को एक मेगा फाइनेंशियल अवेयरनेस एक्ज़ीबिशन’ के साथ इंदौर मेरियट होटल इंदौर में गया.


