- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
न्यूयार्क फैशन वीक 2020 में दिखा आईएनआईएफडी स्टूडेंट्स का जलवा
शो के लिए इंदौर से चयनित हुए 9 स्टूडेंट्स
इंदौर। दुनिया भर के डिज़ाइनर्स का सपना होता है न्यूयार्क फैशन वीक में अपने गारमेंट को पेश करें, आईएनआईएफडी इंदौर सेंटर के स्टूडेंट्स का यह सपना साकार हुआ । विश्व के अग्रणी फैशन वीक “न्यूयॉर्क फैशन वीक” में इस बार आईएनआईएफडी इंदौर सेंटर के 9 स्टूडेंट्स भी अपना गारमेंट शो-केस किया।
शो का चौथा सीजन फरवरी 2020 को प्राइम टाइम 5 बजे (यूएस समय) प्रसारित किया गया। इसके बाद युवा आकांक्षी डिजाइनरों ने इंटरनेशनल मीडिया में उत्साह पैदा की हैं। उन्हें वोग, हार्पर बाजार, कॉस्मोपॉलिटन और एले जैसी सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में स्थान और मान्यता मिल रही है।
आईएनआईएफडी भारत में एकमात्र संस्थान है, जो अपने छात्रों को हर साल दुनिया के टॉप 3 फैशन वीक में भाग लेने का मौका देता है। इंदौर से हमारे 9 डिज़ाइनिंग स्टूडेंस के डिज़ाइन्स को न्यूयॉर्क फैशन वीक जूरी द्वारा चुना गया, जिसके बाद उनके डिजाइन किये गए परिधान सीधे फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंच गए।
न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल हुए आईएनआईएफडी इंदौर के डिजाइनरों की सूची –
- अवनी मित्तल
- अक्षरा खरे
- आर्यन अग्रवाल
- पिनल जैन
- महक पटेल
- ज्योति रॉय
- कृतिका सोनी
- अश्विनी चौधरी
- प्रियंका नागपाल


