- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
लविंग लाइफ कार्यक्रम में सुनाई प्रेरणास्पद कहानियां
इंदौर, 10 अगस्त. लविंग लाइफ कार्यक्रम का आयोजन क्रिएट स्टोरीज द्वारा अयप्पा स्कूल में किया गया. आयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य असल जि़न्दगी के किस्से साँझा करना था ताकि आज के समय में जो लोग छोटी छोटी बातों पर डिप्रेस हो जाते है उससे सामना करना सीखे.
इस कार्यक्रम में तीन स्टोरीज – कार्डियोलॉजिस्ट डॉ भारत रावत, असिस्टेंट कमिश्नर दीपाली खंडेलवाल और केशियर कोमल व्यास ने अपनी हार न मानती जीवन जीती कहानी सुनाई. असिस्टेंट कमिश्नर दीपाली खंडेलवाल ने बताया कि लविंग लाइफ के लिए ज़रूरी है- नो योर सेल्फ (अपने आप को पहचाने). जब मैं 5 महीने की थी तब मेरे पिता नहीं रहे थे मैं बचपन से ही सरकारी और हिंदी मध्यम स्कूल में पढ़ी हूँ , मुझे पढ़ाई का शौक था जैसे बच्चों अन्य फील्ड में इंटरेस्ट होता है हर क्लास में मेहनत करके अव्व्वल आती थी क्योंकि मैं पिता के बिना रही हूँ मैंने कई चीज़े उम्र के बहुत पहले सीख ली थी.
मेरा आज के बच्चों से यही कहना है कि अगर हमे कुछ पाना है तो हमे अपने कम्फर्ट को छोडऩा पड़ेगा. कुछ समय बाद जब हम वो पा लेंगे जो हमे चाहिए वो कम्फर्ट हमें वापस मिल जायेगा. अच्छी तरीके से और अपनी मेहनत से हमेशा दिल की सुने और सामना करना सीखे और अपने आप को पहचाने.
सच्चे दोस्त घर पर ही मिलेंगे
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ भारत रावत ने कहा कि मेरी जि़न्दगी मेरे पिता और नेपाल के बिना अधूरी है. मेरे पिता बहुत अच्छे मोटिवेटर और दोस्त है. मेरे पिता ने मुझे वापस से जीना सिखा दिया. मेरा सभी से इतना ही कहना है जो जि़न्दगी हमे मिली है उसे जियो और बेझिझक एन्जॉय करो सच्चे दोस्त हमे हमारे घर पर ही मिलेंगे बाहर की दुनिया में अपना समय और अपने अंदर के पैशन को बर्बाद न होने दे.
कमी के साथ भगवान खुशी भी देता है
केशियर कोमल व्यास ने कहा कि जि़न्दगी बहुत खुशनुमा है, और हर मुश्किल एक उपलव्धि और हमे हर पल जीना है. मेरा सभी से यही कहना है जब हममे कोई कमी भगवन देता है हो उसके बदले में कुछ ऐसी चीज़ भी देता है जिसके सहारे हम दुनिया को कुछ कर दिखा सकते है. बस एक ही शर्त है अपनी खूबी ढूंढकर और कमियों को नजऱंदाज़ कर एक प्यारे से जीवन को भरपूर खुशियों से जियो, हार मत मानो सफलता अपने आप आएगी.


