- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) ने वित्त-वर्ष 27 की पहली तिमाही के दौरान राजस्व में साल-दर-साल 23% और EBITDA में 29% की बढ़ोतरी के साथ दमदार प्रदर्शन किया
मुंबई, 27 जुलाई, 2026 इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट लिमिटेड (IGI) पूरी दुनिया में स्वतंत्र रूप से ग्रेडिंग एवं प्रमाणन सेवाएं उपलब्ध कराने में सबसे आगे है, जिसने आज जून 2026 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया।
कंपनी ने अपने व्यवसाय के सभी प्रमुख क्षेत्रों, जैसे कि बिना जड़े रत्न, ज्वेलरी और रंगीन जेमस्टोन सर्टिफिकेशन के क्षेत्र में शानदार प्रगति की बदौलत इस तिमाही के दौरान राजस्व में 23% और EBITDA में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की है।
इस तिमाही के दौरान संचालन से प्राप्त कुल राजस्व 3,708 मिलियन रुपये और EBITDA 2,238 मिलियन रुपये तक पहुंच गया। वित्त-वर्ष 27 की पहली तिमाही में EBITDA मार्जिन 60% (+270 bps) रहा, जो वित्त-वर्ष 26 की पहली तिमाही के दौरान 58% था। इस अवधि के दौरान साल-दर-साल आधार पर 31% की बढ़ोतरी के साथ PAT 1,657 मिलियन रुपये दर्ज किया गया। इस तिमाही के लिए PAT मार्जिन 45% (+260 bps) रहा।
वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य अंश– IGI समेकित (मिलियन रुपये में):
विवरण वित्त-वर्ष 27 की पहली तिमाही वित्त-वर्ष 26 की पहली तिमाही साल-दर-साल वृद्धि%
राजस्व 3,708 3,009 23%
EBITDA 2,238 1,735 29%
PBT 2,228 1,750 27%
PAT 1,657 1,265 31%
इस नतीजे पर अपनी राय जाहिर करते हुए IGI के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री तहमास्प प्रिंटर ने कहा, “IGI ने वित्त-वर्ष 2027 की शुरुआत बेहद मजबूती के साथ की है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी के समेकित राजस्व में पिछले साल के मुकाबले 23% और PAT में साल-दर-साल 31% की बढ़ोतरी हुई है, जो लैब ग्रोन डायमंड (LGD), बिना जड़े रत्न, LGD ज्वेलरी और रंगीन जेमस्टोन में बड़े पैमाने पर तेज़ी आने की वजह से संभव हुई है। कुदरती डायमंड्स बिजनेस हमारे लिए अब भी बहुत महत्वपूर्ण बना हुआ है, और हमने नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर और पुराने ग्राहकों के साथ गहरे जुड़ाव के ज़रिए बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करना जारी रखा है।
हमारे अमेरिकी व्यवसाय में किया गया निवेश अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है, और हमने नए देशों में विस्तार के संभावनाओं की तलाश जारी रखते हुए इटली में भी अपना अपने कारोबार का संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही, हम अपनी सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और कम वक्त में काम पूरा करने के लिए IGI ब्रांड, अपनी टीमों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन में निवेश कर रहे हैं। इन निवेशों की वजह से कंपनी बड़े स्तर पर बेहतर काम कर पाएगी, और हमें पूरा यकीन है कि हम साल भर इस रफ्तार को बरकरार रखेंगे।”
इंडस्ट्री के मौजूदा ट्रेंड और आगे की संभावनाओं पर विचार ग्राहकों की लगातार बदल रही पसंद, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रही प्रगति और सर्टिफिकेशन की बढ़ती मांग की वजह से दुनिया के डायमंड एवं ज्वैलरी इंडस्ट्री में बदलाव हो रहा है। भारत में अतिरिक्त खर्च के लिए आय में वृद्धि, बढ़ता मध्यम वर्ग और लक्जरी इन्वेस्टमेंट के तौर पर डायमंड्स के प्रति लगातार बढ़ रहे आकर्षण के कारण इसका बाजार भी बढ़ रहा है।
लैब-ग्रोन डायमंड्स (LGD) किफायती होने के साथ-साथ लंबे समय तक कायम रहने वाले होते हैं, जिसके कारण पूरी दुनिया में इसे तेजी से अपनाने का चलन लगातार बढ़ रहा है और यह बात इस इंडस्ट्री के लिए काफी मायने रखती है। प्रामाणिकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र प्रमाणन की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है, और इसी वजह से IGI बड़ी तेजी से उभर रहे इस क्षेत्र में सबसे आगे बना हुआ है।
इसके अलावा, पारंपरिक बाजारों से परे आजकल प्रमाणित हीरे, रत्न और आभूषणों की मांग बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो इस इंडस्ट्री में पारदर्शिता और भरोसे की जरूरत को और बढ़ा रही है। IGI कई अलग-अलग तरीकों से अपनी सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिसमें IGI लैब्स, फ़ैक्ट्री के अंदर मौजूद लैब्स और मोबाइल लैब्स शामिल हैं। ये सभी ग्राहकों के साथ जुड़ाव को बेहतर बनाते हैं और इस उभरते बाजार में दूसरों से बेहतर होने का फायदा देते हैं। IGI ने इनोवेशन को अपनाना और पूरी दुनिया में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना जारी रखा है, और इसी वजह से यह उभरते अवसरों का लाभ उठाने तथा ज्वैलरी इंडस्ट्री में सर्टिफिकेशन के लिए सबसे पसंदीदा भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बेहतर स्थिति में है।


