- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
बच्चों के साथ मनाया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डे
इंदौर. आज इंटरनेशनल स्पोट्र्स डे पर लायनेस क्लब सुप्रभात की अध्यक्ष ला. इति जैन, कोषाध्यक्ष ला. मधु कोठारी एवं पूर्व अध्यक्ष ला. सुशीला मूंगड किड्स कॉलेज जूनियर विंग विंध्याचल नगर एयरपोट रोड पर पहुंचे.
यहां बच्चों को लेमन रेस, चियर रेस, रेसिंग, फ्रॉग रेस अनेक खेल खिलाये गये जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साहित हो कर भाग लिया. विभिन्न प्रकार कि खेल प्रतियोगिताएँ रखी गई जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिये गये.
स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा और जुली मिश्रा का क्लब के दुपट्टे और गुलाब की कली से स्वागत किया गया जिसके पश्चात क्लब की जानकारी दी गई और क्लब से जुडऩे को कहा गया.
खेल के अनेक कार्यक्रम में बच्चों ने भाग ले कर कार्यक्रम को सफल बना दिया.अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिये गये जिसको पाकर बच्चों के चेहरे पर जो खुशी थी उस को देखकर क्लब के सदस्यों के चेहरे पर भी खुशी आ गई.


