- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
मालवांचल विश्वविध्यालय में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय वेबिनार
इंदौर. “कोविड-19 और मातृ देखभाल” विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन मालवांचल विश्वविध्यालय, इंदौर के इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को हुआ। जिसमें मातृ देखभाल और कोविड-19 (कोरोना के प्रभाव) के बारे में बताया गया। इस वेबिनार का आयोजन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमैन, इंडेक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के समर्थन और मार्गदर्शन में किया गया।
इस दौरान श्री सुरेश सिंह भदौरिया जी ने वेबिनार के उद्देश्य के बारे में लोगों को विस्तार से बताया तथा कोरोना महामारी में बचाव के तरीके अपनाने पर जोर दिया। साथ ही विश्व भर में करोड़ों महिलाएँ एक ऐसी दुनिया में मातृत्व के रास्ते पर निकली हैं जिन्हें इस तरह का संकट देखने को मिला है। हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ हर किसी को एकजुटता की ख़ातिर साथ आने की ज़रूरत है।
इस वेबिनार की शुरुआत इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या श्रीमति डॉ. स्मृति जी. सोलोमन द्वारा हुई जिन्होंने ‘माँ के मानसिक तनाव एवं उससे उभरने के तरीकों’ पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्रीमती बिडयानी देवी, एसोसिएट प्रोफेसर इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज द्वारा “कोविड-19 में अनंत चुनौतियों” से कैसे निपटे उसके बारे में बताया।
अगला सत्र डॉ पूजा देवधर, एचओडी आब्सटेट्रिक्स एंड गयनेकोलॉजिस्ट इंडेक्स हॉस्पिटल द्वारा “कोविड-19 में इंट्रानेटल और प्रसवोत्तर चुनौतियों” विषय पर लिया गया। अंतर्राष्ट्रीय वक्ता श्री आशीष नोएल नंद ने प्रैक्टिकल नर्स आपातकालीन असाइनमेंट क्लास, टोरंटो कनाडा पंजीकृत किया था, उन्होंने “19 कोविड के दौरान नवजात शिशु की देखभाल की चुनौतियों” के बारे में बात की।
अंत में श्रीमति पायल शर्मा, एचओडी मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज द्वारा वेबिनार के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।


