- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को ऑस्कर अवॉर्ड का हिस्सा बनने आमंत्रित किया
साथ ही जोधा अकबर के लिए हृथिक रोशन, नीता लुल्ला समेत पानीपत के लिये संदीप कमाल आमंत्रित
ऑस्कर का मौसम वापस आ गया है और यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हमारे अपने बॉलीवुड सितारों और इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है ।
819 आमंत्रित लोगों की लिस्ट में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर , अभिनेता हृथिक रोशन और डिजाइनर नीता लुल्ला को जोधा अकबर फ़िल्म में उत्कृष्ट योगदान के लिए आंमत्रित किया गया है तो वही फ़िल्म पानीपत में विजुअल इफेक्ट सुपरवाइजर संदीप कमाल के नाम भी इसमे शामिल हैं ।
ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के आयोजन की तारीख 25 अप्रैल 2021 तय की गई है। ये सभी सितारे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की तरफ से भेजे गए न्योते को स्वीकार करते हैं तो इन्हें अवॉर्ड शो में वोट डालने का मौका मिलेगा।
एजीपीपीएल की फिल्में हमेशा असाधारण रही हैं और एक अलग संदेश दिया है। यह बॉलीवुड के लिए एक खुशी का क्षण है क्योंकि एजीपीपीएल की अद्भुत परियोजना जोधा अकबर के योगदान ने इन असाधारण अभिनेताओं के ऑस्कर के लिए जूरी का हिस्सा बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।
निर्माता सुनीता गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बधाई देते हुए कहा ” यह एजीपीपीएल की उपलब्धि अथक परिश्रम को दर्शाता है । अभिनदंन संदीप कमाल पानीपत में बढ़िया वीएफएक्स के लिए आपको ऑस्कर्स के बुलावे के लिए । सुनीता जी ने आगे हृथिक रोशन और नीता लुल्ला के जोधा अकबर फ़िल्म में बहुमूल्य योगदान के लिए शुक्रिया कहा तथा ऑस्कर्स के निमंत्रण के लिए बधाई दी ।
हम सभी जानते हैं कि आशुतोष गोवारिकर की लगान को ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी और यह स्वयं इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि एजीपीपीएल ने कुछ बेहतरीन फिल्में, ऐसी फिल्में दी हैं जो अपराजेय और अविस्मरणीय हैं और सिनेमा की दुनिया में अपनी छाप छोड़ती हैं।

जोधा अकबर एक ऐसी फिल्म है जिसने हमें स्तब्ध कर दिया है और हम अभी भी इसे देखते हैं जब भी यह हमारे टेलीविजन स्क्रीन चलती है । फिल्म के बड़े पैमाने पर प्रभाव के कारण अब अभिनेता ऋतिक रोशन और डिजायनर नीता लुल्ला को ऑस्कर के लिए वोटर्स सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है।
पानीपत के वीएफएक्स फिल्म के बारे में एक सराहनीय चीज थी और संदीप कमल का ऑस्कर के लिए सदस्य होना सोने पर सुहागा है। निर्देशक निर्माता आशुतोष गोवारिकर की जितनी तारीफ की जाए वह कम है उन्होंने हमेशा सबके सामने एक नया आयाम बनाया है , ऑस्कर से निमंत्रण फिर से यही दर्शाता है कि वे बहुत उच्चकोटि के कलाकार है।
हम एजीपीपीएल के आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो की हमेशा एक अविश्वसनीय परियोजना लेकर आते है ।


