- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मंत्री मैं अकेली नहीं बनी, आप सब कार्यकर्ता भी मंत्री बने है: उषा ठाकुर
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज नवनियुक्त केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर का कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत व सत्कार। कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उषा दीदी को साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा की तरफ से अंजू माखीजा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने तिलक लगा आरती उतारकर किया स्वागत।
युवा मोर्चा के मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, ऋषिसिंह खनूजा, सौगात मिश्रा, शानू शर्मा, राहुल वाधवानी, महेश बसवाल, विनोद खंडेलवाल आदि कार्यकर्ताओं ने उषादीदी को कृपाण भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उषादीदी ने कहा कि आप सभी के स्नेह से कल ही मैंने मंत्री पद की शपथ ली है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि शपथ लेना सरल होता है, लेकिन उस दायित्व को पूरा करना कठिन होता है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन का ही परिणाम है कि मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। हम सब पं. दीनदयालजी को आदर्श मानते है और उन्हीं के बताये मार्ग अनुसार कार्य भी करते है।
मैं आज आप सभी के स्वागत व सत्कार से अभिभूत हूं। मंत्री मैं अकेली नहीं बनी हूं, आप सभी कार्यकर्ता मंत्री बने है। हम सब मिलकर कार्य करेंगे तभी वह सफल होगा। 21वीं सदी भारत की है। देश को विश्वगुरू बनाने के लिये हम सब बूथ तक के कार्यकर्ताओं को देश के लिये कार्य करना है। हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरायेगे।
स्वागत भाषण देते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि आज हम सभी के लिये बड़ा ही हर्ष और गौरव का दिन है कि उषादीदी प्रदेश की केबिनेट मंत्री बनी। इंदौर नगर की ओर से आपने उषादीदी का साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। आपने कहा कि पार्टी संगठन ने उषा दीदी को जब-जब जो भी जवाबदारी दी, दीदी ने उसे पूरा किया।
दीदी 2003 में विधानसभा कं्र 1 से विधायक बनी, 2013 में विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 से विधायक बनी और 2018 में महू विधानसभा से विधायक चुनी गई। आप अजेय योद्धा है। उषा दीदी के कुशल नेतृत्व में हमने कार्य किया और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआेंं ने उत्साहपूर्वक एक-एक कर उषा दीदी का स्वागत सत्कार व अभिवादन किया।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, कंचनसिंह चौहान, रवि रावलिया, कमल बाघेला, जयंत भिसे, जयदीप जैन, महेन्द्रसिंह ठाकुर, जेपी मूलचंदानी, अंजू माखीजा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर, सविता अखण्ड, संदीप दुबे, गुलाब ठाकुर, कमल वर्मा, ज्योति पंडित, मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, सौगात मिश्रा, शानू शर्मा, गोविन्दसिंह पंवार, युवराज दुबे, विनीता धर्म, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, राहुल वाधवानी, सरिता मंगवानी, कंचन गिदवानी, निर्मल वर्मा, विनोद खंडेलवाल, दिलीप माटा, मनोज पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


