- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
ढाई साल की सफलतम पारी के बाद दर्शकों से विदा ले रहा है ‘इश्क सुभान अल्लाह’
2 अक्टूबर 2020 को रात 10.30 बजे प्रसारित होगा इस शो का अंतिम एपिसोड
ज़ी टीवी का यंग और रोमांटिक ड्रामा ‘इश्क सुभान अल्लाह’, जिसने टीवी दर्शकों के साथ तुरंत एक खास रिश्ता बना लिया था, अब अपने दो बेहद सफल सीजन्स पूरे करने के बाद आगामी 2 अक्टूबर को अपने दर्शकों से विदा लेने जा रहा है।
इस दौरान शो के प्रशंसक इसकी शानदार कहानी, दिलचस्प प्लॉट और सधे हुए किरदारों से अच्छी तरह जुड़ गए, जिन्हें अदनान खान, तुनिशा शर्मा और ईशा सिंह जैसे टैलेंटेड कलाकारों ने बड़ी विश्वसनीयता के साथ निभाया। यह शो अपनी लोकप्रियता के चरम पर आकर खत्म हो रहा है, जहां ज़ारा और कबीर अंत में निकाह पढ़कर फिर एक हो जाएंगे, जिसका सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।
अपने किरदार ज़ारा को मिले शानदार रिस्पॉन्स को लेकर बेहद खुश ईशा सिंह कहती हैं, “मैं अपने सभी फैंस की शुक्रगुजार हूं, जिनसे हमें इतना प्यार और तारीफें मिलीं। मुझे इस शानदार सफर का हर पल बहुत अच्छा लगा और अब मैं इस शो की शूटिंग मिस करने वाली हूं। यह शो यकीनन मेरे बेबी की तरह था। इससे कहीं ज्यादा मैं अपने सभी को-एक्टर्स और उन दोस्तों की कमी महसूस करूंगी, जो मैंने इस सफर के दौरान सेट पर बनाए थे।
ज़ारा के रोल ने मुझे निश्चित तौर पर एक अलग पहचान दिलाई है और यह मेरे दिल के बेहद करीब है। इस किरदार से मैंने बहुत कुछ सीखा है और कई मामलों में मुझे प्रेरित किया है। ऐसे में मुझे ज़ारा से वापस ईशा बनने में कुछ वक्त लगेगा। मेरा मानना है कि एक एक्टर के लिए यह निश्चित तौर पर सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
इसी तरह अपने किरदार कबीर को मिले बेपनाह प्यार से उत्साहित अदनान खान ने कहा, “मैं इस शो को बहुत ज्यादा मिस करने वाला हूं। मैंने करीब ढाई वर्षों तक कबीर के किरदार को जिया है। यह उन भूमिकाओं में से एक है, जिसने मेरी जिंदगी पर गहरा असर किया है।
इस शो की शूटिंग से जुड़ा अनुभव भी कम नहीं था और मैं अपनी को-स्टार ईशा सिंह, मोनिका खन्ना और अपनी पूरी टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर को इतना खुशनुमा यादगार और समृद्ध बनाया।
अब चूंकि यह शो खत्म हो रहा है, तो मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि अंत भला तो सब भला! मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस शो से जुड़े रहे और सबसे जरूरी, अपने उन फैंस को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हमारा सपोर्ट किया और हमारी ताकत बने। लव यू ऑल!”


