- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
जन्माष्टमी के शुभ दिन, जैकी भगनानी और जेजस्ट म्यूजिक ने अपना पहला भक्तिमय ट्रैक ‘कृष्णा महामंत्र’ किया रिलीज़!
अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी और उनके लेबल जेजस्ट म्यूजिक ने हाल ही में भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने के लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाले पोस्टर के साथ अपने इस नए गाने की घोषणा की थी।
और अब जन्माष्टमी के अवसर पर, जैकी और जेजस्ट म्यूजिक ने अपना पहला भक्तिमय ट्रैक ‘कृष्णा महामंत्र’ रिलीज़ कर दिया है और निस्संदेह, यह तक का सबसे शांतिमय ट्रैक है। परमात्मा के सुखदायक उत्सव के साथ, कृष्णा महामंत्र के जरिये कृष्ण की शक्ति का सार पेश किया गया है और इसी के साथ, जैकी के लेबल से एक ओर रत्न का जन्म हो गया है।
https://mobile.twitter.com/Jjust_Music/status/1293059016336084993
उनके लेबल, जेजस्ट म्यूजिक ने हाल ही में अपनी स्थापना का एक साल पूरा किया है। कुछ दिन पहले, जैकी भगनानी ने घोषणा करते हुए साझा किया था कि ‘कृष्णा महामंत्र’ नामक एक नया गीत जन्माष्टमी पर रिलीज़ किया जाएगा जिसके मंत्रमुग्ध कर देने वाले पोस्टर को सभी से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
यह गाना जन्माष्टमी पर रिलीज़ होगा और विपिन अनेजा द्वारा रचित व गुनगुनाया गया एक सुंदर मंत्र है और जेजस्ट म्यूजिक द्वारा निर्मित है।
सकारात्मकता का सबसे बड़ा गाना भी उनके लेबल जेजस्ट म्यूजिक द्वारा दिया गया था- जो बहुत हिट हुआ था। गीत ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुर्राना, राजकुमार राव इत्यादि कलाकार नज़र आए थे।
उनके लेबल के तहत निर्मित सभी गानों को बेहद पसंद किया गया है और बड़ी सफलताएं हासिल करने में कामयाब रहे हैं। और अब इस पावन अवसर पर, हमारे पास कृष्ण महामंत्र है जिसके साथ हम भक्ति के रंग में डूब कर, कृष्ण के जन्म का जश्न मना सकते है।


