- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेरे डैड की दुल्हन में निया शर्मा का रोल मेरे लिए जिंदगी बदलने वाला पल था
इंटरनेशनल यूथ डे पर अंजलि तत्रारी ने कहा
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो मेरे डैड की दुल्हन से अपना डेब्यू करने वाली अंजलि तत्रारी इस शो में निया के रोल में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इस शो में श्वेता तिवारी और वरुण बडोला लीड रोल में हैं। यह एक बेटी की कहानी है, जो अपने पिता अंबर शर्मा के लिए एक योग्य दुल्हन ढूंढ रही है। बेटी के रोल में हैं अंजलि तत्रारी और पिता का रोल वरुण बडोला निभा रहे हैं।
अंजलि ने बहुत कम उम्र से अपना करियर शुरू कर दिया था और अब वो ऐसी युवा लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बन गई हैं, जो एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपने टैलेंट और दृढ़ निश्चय के चलते ही जिंदगी के हल्के-फुल्के पलों से भरे इस शो में लीड रोल हासिल किया है।
इसके अलावा अंजलि को अपने बेहतरीन काम के लिए एक अवाॅर्ड भी मिल चुका है और सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। छोटे पर्दे पर आने से पहले अंजलि एक फैशन ब्लॉगर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
इंटरनेशनल यूथ डे के मौके पर टेलीविजन इंडस्ट्री की इस यंग और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री ने कहा, “सभी के सपने होते हैं और हम सभी अपने पैशन को फॉलो करके अपना एक नाम बनाना चाहते हैं। लेकिन केवल उन्हीं लोगों के सपने पूरे होते हैं, जो अपने करियर और जिंदगी में चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहते हैं।
हमें कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि ये तो बस जिंदगी की सीख हैं। हमारा विचार है कि जिंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए ताकि हम अपने सपने और अपने लक्ष्य पूरे कर सकें। मैं हमेशा एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाना चाहती थी क्योंकि मनोरंजन की दुनिया मुझे आकर्षित करती थी।
मैंने फैशन ब्लॉगर के रूप में शुरुआत की और कुछ टीवी विज्ञापन और म्यूज़िक वीडियोज़ भी किए। लेकिन मेरे डैड की दुल्हन में निया का रोल हासिल करना, मेरे लिए जिंदगी बदलने वाला पल था। मैं इस बात के लिए खुद को खुशकिस्मत मानती हूं और मैं आभारी हूं कि मुझे इतने खूबसूरत शो में यह रोल निभाने का मौका मिला।
मुझे खुशी है कि मैंने अपने सपनों को फॉलो किया और मैं आज इस मुकाम पर हूं, जहां मुझे वो करने को मिल रहा है, जो मैं सबसे ज्यादा पसंद करती हूं यानी की एक्टिंग! मैं सभी यंगस्टर्स से कहना चाहूंगी कि खुद पर यकीन रखें, अपने सपनों को फॉलो करें और पक्के इरादों के साथ एक बड़ा कदम उठाएं। आपके ईमानदार प्रयास और समर्पण के लिए जिंदगी हमेशा आपको पुरस्कृत करेगी।”


