- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
जैकी भगनानी ने ‘ऑल इंडिया फिल्म टेलीविजन एंड इवेंट्स डांसर्स एसोसिएशन’ के 600 डांसर के परिवारों की तरफ़ बढ़ाया मदद का हाथ!
अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी कोविड-19 के इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपने परोपकारी काम के साथ हर किसी के लिए नया उदाहरण स्थापित कर रहे हैं क्योंकि इस महामारी के कारण कई लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है।
इस समर्थन में एक ओर कदम आगे बढ़ाते हुए, भगनानी ने ऑल इंडिया फिल्म टेलीविजन एंड इवेंट्स डांसर्स एसोसिएशन के 600 डांसर्स के परिवारों को एक महीने का आवश्यक किराने का सामान दान किया है।
डांसर्स को इस महामारी का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि प्रोडक्शन और इवेंट का काम लगभग 4 महीने से रुका हुआ है। जैकी भगनानी ने इन परिवारों की तरफ़ मदद का हाथ बढ़ाया है, जिसके जरिये वह एक बार फिर समाज की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
एक लेबल के रूप में, जैकी का जेजस्ट म्यूजिक विभिन्न संगीत वीडियो के लिए संगीतकारों सहित डांसर्स के साथ काम करता है। “सर्वप्रथम कलाकार” के अपने आदर्श वाक्य के इरादे को उच्च रखते हुए, जैकी ने लेबल के माध्यम से अपने दान को चिह्नित किया है।
इससे पहले, अभिनेता-निर्माता ने बीएमसी अधिकारियों को 1000 से अधिक पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट दान किए थे। जब जैकी को पता चला कि ये अधिकारी इन किट के बिना काम कर रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत उन लोगों के लिए किट भेजने का फैसला किया।
इसके अलावा, जेजस्ट म्यूजिक लेबल के तहत अपनी पहल ‘मुसकुराएगा इंडिया’ के माध्यम से, वे कोविड-19 के लिए विभिन्न राहत निधियों के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक का दान कर चुके है।
अतीत में भी, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लोगों को प्रकृति के प्रति अपने कार्यों के बारे में आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा था। उन्होंने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने के लिए भी आग्रह किया था। अपनी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ जैकी निश्चित रूप से उदाहरण स्थापित कर रहे हैं!


