- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
परिधि शर्मा फाइनली अब अपने बेटे के साथ मुंबई में मनाएंगी अपना फ्रेंडशिप डे !
अनलॉक फेज़ में लगभग सभी टीवी शोज़ सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स का पालन करते हुए शूटिंग पर वापस लौट चुके हैं। वहीं दर्शक भी अपने फेवरेट शोज़ के फ्रेश एपिसोड्स देख पा रहे हैं। इसी कड़ी में दर्शकों का चहीता शो ‘जग जननी माँ वैष्णों देवी – कहानी माता रानी की’ भी अपनी नई माँ वैष्णो देवी परिधि शर्मा के साथ लौट आया है।
लॉकडाउन के दिनों में अपने पूरे परिवार के साथ इंदौर रहने वाली परिधि शूटिंग शुरू होने पर अकेली मुंबई लौटी थीं जबकि उनके पति और उनका बच्चा उनके सास और ससुर के साथ इंदौर में रह रहे थे, जिसका अहम कारण उनके बच्चे की सेफ्टी थी।
अब मुंबई में अकेले रहते परिधि को लगभग 20 दिन हो चुके हैं और फाइनली उनका बेटा अब इंदौर से वापस लौट आया है तो इस बार फाईनली वह अपना फ्रेंडशिप डे अपने बेटे के साथ मना पाएंगी।
इसपर परिधि शर्मा ने कहा “ मैं बहुत ख़ुश हूँ कि मेरा बेटा मेरे पास लौट आया है। हर साल की तरह इस साल भी मैं अपना फ्रेंडशिप डे उसके साथ मना पाउंगी। कहते हैं न माँ बच्चे की सबसे पहली दोस्त होती है इसलिए वह सबसे पहले मुझे फ्रेंडशिप बैंड बांधता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं अकेली इंदौर से मुंबई इसलिए लौटी थी कि मुझे पहले संतुष्ट होना था की यहां मेरा बेबी सेफ रह सकता है या नहीं इसलिए मैं 20 दिन तक अपने बच्चे से दूर रही। अब जब मुझे लगा मैं मेरे बच्चे और परिवार को यहां बुला सकती हूं तो मैंने बुला लिया और अब हम साथ रहते है। मैं शूटिंग पर रोज नहीं जाती इसलिए मैं मैनेज कर पा रहीं हूं और साथ ही अपने परिवार की सेफ्टी का भी पूरा ख़्याल रखती हूं।”
ऐसे में यह तो तय हो गया कि परिधि शर्मा फाइनली अपने बेटे के लौट आने से बहुत खुश हैं और उसके साथ फ्रेंडशिप डे मनाने की तैयारी कर रही हैं।


