- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
जैकलीन फर्नांडीज ओटीटी स्पेस में कदम रखने वाली बनी पहली अभिनेत्री!
बॉलीवुड की सबसे अधिक चर्चित अभिनेत्रियों में से एक और कमर्शियल सिनेमा का जाना माना नाम, जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी आगामी वेब फिल्म के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म में कदम रखते हुए अपनी सफलता में एक और पंख जोड़ लिया है।
जैकलीन फर्नांडीज अब ओटीटी स्पेस में कदम रखने वाली पहली मैनस्ट्रीम अभिनेत्री बन गई हैं और इस खबर ने अभी से प्रशंसकों उत्साहित कर दिया हैं। ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फ़ॉलोवेर्स के साथ अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री जैकलीन ने डिजिटल डेब्यू के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है l
अभिनेत्री अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट में एक सीरियल किलर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस घोषणा से प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
अब तक अपने खूबसूरत लुक और स्टाइल स्टेटमेंट के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने वाली जैकलीन फर्नांडीज अब एक हत्यारे की भूमिका को निबंधित करने के लिए तैयार है।
जनता के बीच व्यापक लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर उनके प्रभाव के कारण, एक प्रमुख पत्रिका जिसने पहले अभिनेत्री को कवर पेज के लिए साइन किया था, वह अब अभिनेत्री के साथ एक डिजिटल कवर के लिए तैयार है। जैकलीन फर्नांडीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ के साथ डिजिटल की दुनिया मे अपना पहला कदम रखने जा रही हैं।
अभिनेत्री वर्तमान में सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि वह किक 2 के साथ सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगी।


