- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
नायरा बनर्जी और सना सईद मिलीं अपने बचपन के किरदारों से!
छोटी दिव्या और दृष्टि पहुंचीं सेट पर
स्टारप्लस का शो ‘दिव्य दृष्टि’ दिव्य शक्तियों वाली दो बहनों की एक दिलचस्पम कहानी है, जो अपनी आकर्षक कहानी से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसकी कहानी के दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न ने हर किसी को टेलीविजन स्क्रीन से बांध रखा है।
अब ये बहनें अपने बचपन के दिनों को याद कर रही हैं, इसलिये तमन्ना और एलिना जिन्होंने क्रमश: दृष्टि और दिव्या की भूमिका निभायी थी, वे दोनों सेट पर पहुंचीं। तमन्ना राजस्थान की रहने वाली हैं, वहीं एलिना मुंबई से ही हैं।

‘दिव्य दृष्टि’ का सेट अपने मजेदार माहौल के लिये जाना जाता है क्यों कि कई सारे कलाकार शूटिंग के दौरान यहां आते रहते हैं। इस बार शो का सेट पुरानी यादों से भर गया क्योंकि छोटी दिव्या और दृष्टि की भूमिका निभाने वाली बच्चियां सेट पर पहुंचीं।
इस शो में दिव्या की भूमिका निभा रहीं, खूबसूरत अदाकारा नायरा बनर्जी ने कहा, ‘‘काफी अच्छीं मुलाकात थी, उन छोटी बच्चियों की खिलखिलाहट और बातों से यहां का माहौल काफी खुशनुमा हो गया था। उनके साथ हमने खूब मस्ती की और नन्हें टैलेंट से मिलना हमेशा ही प्रेरणादायी होता है क्योंकि वह अपने तरह से आपको प्रेरित करते हैं।
वहीं सना सईद ने कहा, ‘‘तमन्ना मेरी छोटी बहन की तरह है। वह वाकई बहुत प्यारी है। यह बहुत ही बड़ा सरप्राइज है।’’
‘दिव्य दृष्टि’ की टीम इन नन्हीं बच्चियों से मिलकर काफी खुश थी, जोकि सेट पर खुशियां और मुस्कुराहट बिखेरने आयी थीं। जैस-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, इसके दिलचस्प थ्रिल और सुपरनैचुरल चीजों से दर्शकों की हैरानी बढ़ती जायेगी।


