- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कासा एयरपोर्ट पर दृश्यता पाने वाली जैकलीन फर्नांडीज बनी पहली महिला सेलेब्रिटी!
बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडीज के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है और वह हमेशा अपनी धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों को प्रभावित करते आईं है। वह अब किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया (कासा) हवाई अड्डे पर दृश्यता पाने वाली पहली महिला बन गई हैं।
अभिनेत्री अब सऊदी हवाई अड्डे पर एक विज्ञापन में नज़र आ रही है और इसी के साथ कासा हवाई अड्डे पर दृश्यता प्राप्त करने वाली वे पहली महिला सेलिब्रिटी है। उन्होंने हाल ही में फिल्म साहो में एक डांस नंबर किया था, जिसमें जैकी ने एक चार्टबस्टर गाने पर अपने मदहोश कर देने वाले डांस मूव्स के साथ एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, प्रभास के साथ उनकी केमिस्ट्री के लिए भी उन्हें काफी सराहा गया है।
यह साउथ में उनकी पहली फिल्म थी और उन्होंने वहां भी बड़ी मात्रा में लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। बॉलीवुड से साउथ तक के उनके सफ़र को प्रशंसकों से काफ़ी सराहना मिल रही है।
सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया सेलिब्रिटी होने के कारण, जैकलीन फर्नांडीज सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों के बीच पसंदीदा है। 2 महीने से भी कम समय में, लगभग 264k लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया है और उनके सभी वीडियो को अब तक एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
जैकलीन फर्नांडीज जल्द ‘मिस सीरियल किलर’ और ‘ड्राइव’ के साथ ओटीटी स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार है।
वही, आगमी फिल्मों के बारे में बात करें तो, जैकलीन जल्द साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित ‘किक 2’ में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी और सलमान खान के साथ अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री का जादू फिर से बिखेरने के लिए तैयार है।


