- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
थ्रीआर थीम पर हो रहा जत्रा, प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाएगी रिपोर्ट
स्वच्छता अभियान में सोशल इनिशिएटिव के तहत जानकारी देगा नगर निगम
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट का मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा, स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को एक बार फिर अव्वल लाने में भी सहयोग करेगा। अपने स्वाद और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए भी पहचाने जाने वाले इस इवेंट का आयोजन इस बार रिड्यूस, रियूज़ और रिसाइकल यानि थ्री आर थीम पर किया जा रहा है।
तीन दिनों तक चलने वाले जत्रा में सफाई को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में सोशल इनिशिएटिव के तहत नगर निगम उक्त जानकारी पीएमओ को देगा। पांच हजार अंकों के लिए किए जाने वाले सर्वेक्षण में जत्रा अकेला ही इंदौर को 50 अंक दिलवा सकता है। शनिवार को जत्रा का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और जश्नभरा रहा क्योंकि कई महिलाओं ने जत्रा के व्यंजनों से ही अपना करवाचौथ का व्रत खोला। लावणी का आनंद भी आगंतुकों ने लिया।
मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया– जत्रा में वैसे तो सफाई का हमेशा ही ध्यान रखा जाता है लेकिन इस बार किए गए विशेष प्रयास, पहली बार में ही सार्थक होते नज़र आ रहे हैं। थ्रीआर थीम को बनाए रखने के लिए हमने अलग-अलग स्तर पर काम किया। प्लास्टिक पूरी तरह बैन किया। स्टॉल धारकों को भी बायोडिग्रेडेबल चीज़ें उपयोग करने की सलाह दी गई।
गीले कचरे से मौके पर ही खाद बनाने के साथ सूखे कचरे का भी व्यवस्थित निपटान किया जा रहा है। इन सभी व्यवस्थाओं को जब नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने देखा तो वे भी प्रभावित हुए। उन्होंने जत्रा की जानकारी सोशल इनिशिवएटिव के तहत प्रधानमंत्री कार्यलय भेजने की बात की। उन्होंने उम्मीद भी जताई की जत्रा से ही शहर को सर्वेक्षण में पचास अंक हासिल हो सकते हैं। नंबर 1 बनने के लिए एक-एक अंक महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जत्रा महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा सकता है।

मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के जयंत लोखेंडे और समीर देशकुलकर्णी ने बताया– ट्रेड जोन में उषा सिलाई मशीन, सूर्यांश सोलर वॉटर हीटर, मिडी लाईट, हिंडवेयर, हिमालया, विको लेबोरेटरीज़, बिबा फूड्स, सुहाना मसाले, 420 मसाले, साइकल अगरबत्ती, मदर्स रेसेपी, वाघबकरी चाय, अनिक घी, गुरुजी प्रोडक्ट्स, माधुरी ऑईल, ज़ेड ब्लैक अगरबत्ती, निलॉन्स अचार, रामबंधु मसाले, डाॅयबलिस कर्नाटका चायपत्ती, ब्रदर्स मशीन और स्पेंगर मशीन सहित अन्य स्टाल्स होंगे। इन पर मिलने वाले प्रोडक्ट्स जत्रा रियायती दामों पर उपलब्ध हैं।
मराठी सोशल ग्रुप की तृप्ति महाजन, स्नेहा करमरकर और सुमेधा बांवकर ने बताया– फूड जोन में स्टॉल पर श्रीखंड पुरी, कुटलेला विड़ा, सोलकढ़ी, बेसनाची धिरडी, साबुदाणा वडा, मंूगवडे, पुरणपोळी, थालीपीठ, सोलकढ़ी, सर्वप्रकारची भजी, झुणका भाखर ठेचा, श्रीखंड पुरी, अप्पे, मसाला पातोड़ी-पोळी, बटाटा पुरी, मसाले भात, मठ्ठा, कोल्हापुरी मिसळ, मक्याची भाकरी भरली वांगी, जिलबी, भरडा वडा, वाटली डाळ, गाकर भरीत, गरम चकली, पातळभाजी-पोळी, कोथिम्बिर वड़ी, पोहे वड़ा, भाखर वड़ी, सुरळीची वड़ी, बासुंदी, अनारसे, चिरोटे, साटोरी सहित दड़पे पोहे उपलब्ध हैं।
मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट की संकेता देशकुलकर्णी सुप्रिया पुंडलिक और प्रीति वाघमारे ने बताया– हैंडिक्राफ्ट जोन में कच्छ आर्ट के ड्रेस मटेरियल, राजस्थानी पर्स, दिए, तोरणी, पेंटिंग्स, म्यूरल, वुडन आयटम्स के साथ महाराष्ट्र के मिट्टी के खिलौने, कैंडल, फेे्रेम और घड़ियों के साथ कई सारी डेकोरेटिव चीजें उपलब्ध है।
मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के भूषण वाघमारे और दर्शन जागीरदार ने बताया– दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए जत्रा में ई रिक्शा की सुविधा भी रखी गई है। गांधी हॉल गेट से जत्रा परिसर तक बुजुर्ग और दिव्यांग निशुल्क ई रिक्शा की सेवा ले सकते हैं। जत्रा आगंतुकों के लिए पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आगंतुक अपनी दो पहिया और चार पहिया वाहन जत्रा ग्राउंड पर ही रख सकते हैं।


