- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन पेश करते है एक और हटके एंटरटेनर मिमी
बॉलीवुड में एक शानदार पारिवारिक मनोरंजन देखे हुए कई साल हो गए हैं, एक ऐसी फिल्म जिसे देखने के बहाने आप अपने प्रियजनों के साथ इकट्ठा हों, साथ मिलकर हंस सकें और साथ में अच्छा समय बिता पाएं। बहरहाल! खुशहाली के दिन लौट आए हैं। साल की सबसे मनोरंजक और मजेदार फिल्म से पर्दा उठने वाला है।
‘मिमी’, कृति सनन की बहुप्रतीक्षित अगली रिलीज़, एक अद्भुत कहानी जिसमें हास्य और भावनाओं का एक दिलकश मिश्रण है जिसे यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अपने पूरे जोश के साथ इसमें तड़का लगाते हुए पंकज त्रिपाठी, और अपने आकर्षक अभिनय के साथ सई ताम्हणकर हैं, फिल्म का ट्रेलर हमें ना सिर्फ गुदगुदाता है बल्कि हंसाकर लोट-पोट भी करता है।
निर्माता दिनेश विजन कहते हैं, “यह ट्रेलर फिल्म की तरह ही गर्मजोशी, उत्साह और हंसी से भरा है। ‘मिमी’ हमारी पहली एक्सक्लूसिव ओटीटी रिलीज़ है, और सिनेमाघरों में परिवार के संग लौटने के लिए कुछ समय लग सकता है, ‘मिमी’ के साथ, हम परिवारों के लिए उनके घरों में आराम से बैठकर देखने वाला एक अच्छा सिनेमा लाए हैं। हमें उम्मीद है कि कृति का प्यारा और हास्यपूर्ण अवतार ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को खुशी देगा”.
उन्होंने आगे कहा, जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स एक साथ दो अविश्वसनीय डिजिटल सहयोगी मिलना बहुत रोमांचक है,
ट्रेलर में पंकज और कृति के बीच कुछ दमदार कॉमिक टाइमिंग को देखा जा सकता है, उनके बीच की नोकझोक और केमिस्ट्री आपको उत्साहित होने पर मजबूर कर देती है। यह हमें कहानी की एक दिलचस्प झलक भी देता है। एक उत्साही और बेपरवाह लड़की की अद्वित्य कहानी, जो जल्दी पैसा कमाने के लिए सरोगेट मदर बन जाती है, जब उसकी योजना अंतिम क्षण में बिगड़ जाती है,
तो क्या सब कुछ खत्म जाता है? आगे क्या होता है? मिमी का ट्रेलर हमें निश्चित रूप से फिल्म के बारे में कई अनुमान लगाने के लिए मजबूर कर देता है!
एक मसालेदार साउंडट्रैक के साथ, इस प्रोमो को एक बार देखो तो यह आपके दिल को छू लेगा। अब कुछ समय की ही बात है जब आप अपने पूरे परिवार के साथ 30 जुलाई को ‘मिमी’ से मिलेंगे!
जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन द्वारा प्रस्तुत, मैड्डॉक फिल्म्स की निर्मिती, लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित, कृति सनन, पंकज त्रिपाठी और साई ताम्हणकर द्वारा अभिनीत, ‘मिमी’ की 30 जुलाई 2021 से जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है।
Tariler Link: https://bit.ly/mimitrailer


