- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
- पीएनबी ने 'प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026'में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया
- Kunal Kapoor Challenges Elon Musk’s Approach to India; Kamal Haasan Says the Country Is No Colony
जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘डोरोथी’ का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट ने लेखक-निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डोरोथी’ का टाइटल अनाउंसमेंट जारी कर दिया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में होने जा रहा है, जिसके बाद यह 25 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह उनकी 10वीं फीचर फिल्म है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर TIFF 2026 के प्रतिष्ठित सेंटरपीस सेक्शन में होगा। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का ओरिजिनल म्यूज़िक दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने अपने करियर की 1540वीं फिल्म के लिए तैयार किया है। जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘डोरोथी’ TIFF के उस इंटरनेशनल प्रोग्राम का हिस्सा बनी है, जिसे पहले कॉन्टेम्पररी वर्ल्ड सिनेमा के नाम से जाना जाता था और जहां दुनियाभर के चर्चित फिल्ममेकर्स और बहुप्रतीक्षित फिल्मों का प्रदर्शन होता है।
फेस्टिवल प्रीमियर से पहले मेकर्स ने ‘डोरोथी’ का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी रिलीज़ किया है। भारतीय हाईवे ट्रक आर्ट की रंगीन लेकिन धीरे-धीरे खोती जा रही परंपरा से प्रेरित यह पोस्टर सड़क की रूह को दर्शाता है और फिल्म की भावनात्मक यात्रा की एक झलक भी देता है।
ज्योति देशपांडे, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा धम्मम फिल्म्स के सहयोग से निर्मित ‘डोरोथी’ में सनंथ, ऋषिकांत और कीर्ति सुरेश अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक-निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने कहा, “डोरोथी एक ऐसी कहानी है, जिसे मैं लंबे समय से अपने साथ लेकर चल रहा था। यह उस दुनिया से निकली है जिसे मैं बेहद करीब से जानता हूं, जहां दोस्ती एक पनाह बन जाती है, प्यार खामोशी में भी जिंदा रहता है और सबसे कठिन परिस्थितियों में भी इंसानियत की गर्माहट महसूस होती है। इस फिल्म के जरिए मैं पहचान, जाति, मर्दानगी और करुणा जैसे विषयों को बड़े तमाशे के जरिए नहीं, बल्कि बेहद मानवीय किरदारों के माध्यम से दिखाना चाहता था। इसकी जड़ें तमिलनाडु की संस्कृति और मिट्टी में हैं, लेकिन इसकी भावनाएं हर इंसान से जुड़ती हैं। हमें गर्व है कि इसकी यात्रा TIFF जैसे वैश्विक मंच से शुरू हो रही है।”
जियो स्टूडियोज़ की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा, “सबसे असरदार कहानियां वही होती हैं जो अपनी मिट्टी से जुड़ी हों, लेकिन पूरी दुनिया के दिलों तक पहुंचें। तकनीक से बदलती दुनिया में भी इंसानी भावनाएं हमेशा अमर रहती हैं और ‘डोरोथी’ इसका खूबसूरत उदाहरण है। कार्तिक सुब्बाराज ने एक बेहद भावुक और प्रभावशाली फिल्म बनाई है, जिसे इलैयाराजा का शानदार संगीत और कलाकारों की यादगार परफॉर्मेंस और भी खास बनाती है। हमें बेहद खुशी है कि इसकी शुरुआत TIFF जैसे प्रतिष्ठित मंच से हो रही है और उम्मीद है कि वहां इसकी कला, दिल और हिम्मत को दुनिया भर में सराहा जाएगा।”
सिख्या एंटरटेनमेंट के निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा, “डोरोथी हमें याद दिलाती है कि इंसानियत और संवेदनशीलता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्तिक सुब्बाराज की कहानी कहने की सबसे खास बात यह है कि वह वहां भी उम्मीद और मानवीय भावनाएं खोज लेते हैं, जहां उनकी सबसे कम उम्मीद होती है। यही इस फिल्म को खास बनाता है। इसमें एक फेस्टिवल फिल्म की गहराई है और कमर्शियल सिनेमा का दिल भी। हमें उम्मीद है कि TIFF में इसका वर्ल्ड प्रीमियर एक ऐसी यात्रा की शुरुआत होगी, जो दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ देगी।”


