- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
सन नियो लेकर आ रहा है ‘राजनंदिनी’ : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले तो उसे कोई नहीं रोक सकता। ऐसे ही रहस्यों और किस्मत से जुड़ी एक अनोखी कहानी सन नियो लेकर आ रहा है अपना नया शो ‘राजनंदिनी’। यह शो सुपरनैचुरल ड्रामा, रोमांस और रहस्य का शानदार मेल है जो दर्शकों को एक अलग और रोमांचक अनुभव देगा।
इस भव्य कहानी में नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह राजनंदिनी का किरदार निभा रही हैं। राजनंदिनी एक ऐसी लड़की है जिसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है जब किस्मत उसे उस जगह वापस बुलाती है जहां से उसे बचपन में दूर कर दिया गया था। जैसे-जैसे सालों पुराने राज़ खुलते हैं और रहस्यमयी शक्तियां जागने लगती हैं राजनंदिनी खुद को ऐसे सफर पर पाती है जिसे उसने कभी नहीं चुना लेकिन जिसे अपनाना उसकी किस्मत में लिखा है।
‘राजनंदिनी’ के साथ सन नियो एक ऐसी नई कहानी लेकर आ रहा है जिसमें सुपरनैचुरल रहस्य, गहरे जज़्बात और रोमांस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। छिपे हुए राज़ और रहस्यमयी शक्तियों से भरी यह कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी।
देखते रहिए ‘राजनंदिनी’ जल्द ही सिर्फ सन नियो पर जहां किस्मत, प्यार और रहस्यमयी शक्तियां मिलकर रचेंगी एक अनोखी कहानी।


