- स्कैम २०२४: अपने पहले माइक्रोड्रामा की शूटिंग को लेकर अभिनेत्री विद्या मालवड़े ने साझा किया अनुभव: 'मुझे थोड़ी घबराहट हो रही थी...'
- Scam 2024 Actor Vidya Malavade on Shooting Her First Microdrama: l was a little scared about...
- यूनिक हॉस्पिटल में 30 बेड के निःशुल्क बाल सेवा विशिष्ट वार्ड का 5 नवंबर को लोकार्पण
- Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Lead the Way, But These Ramayana Characters Have Us Equally Excited
- दिवाली की सफाई से दांतों की सफाई तक: त्योहारों के मौसम में मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने पर डॉ. सोनिया दत्ता की राय
इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए इंदौर पुलिस ने एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल को सम्मानित किया
इंदौर अगस्त 2026। नशामुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति अपनी संकल्पको आगे बढ़ाते हुए एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल ने इंदौर पुलिस के सहयोग से शहरभर में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह अभियान 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया गया।
इस अभियान के तहत एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की जागरूकता वैन ने इंदौर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और विभिन्न पुलिस थानों का दौरा कर लोगों को तंबाकू सेवन और नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने अभियान के दौरान नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए। इन कैंपों के माध्यम से लोगों की शुरुआती जांच की गई, ताकि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान हो सके। साथ ही लोगों को बीमारी की समय पर पहचान और समय पर इलाज के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श देने के साथ ही नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और तंबाकू मुक्त जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
अभियान को शहरवासियों का उत्साहजनक सहयोग मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने जागरूकता सत्रों में भाग लिया और नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग का लाभ उठाया। इस पहल के माध्यम से लोगों में ओरल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और तंबाकू छोड़ने से लंबे समय तक होने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
इस अभियान में सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए इंदौर पुलिस ने एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल को सम्मानित किया। अस्पताल को अभियान में सहयोग देने और इंदौर के नागरिकों के बीच निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, नितिन बामनिया, ने कहा, “इंदौर पुलिस के साथ ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। तंबाकू का सेवन और नशे की लत आज भी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में जागरूकता और समय पर स्क्रीनिंग के माध्यम से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। यह साझेदारी शिक्षा, रोकथाम और समय पर हस्तक्षेप के जरिए एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल कैंसर जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच की सुविधा लोगों तक पहुंचाने और सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अस्पताल का उद्देश्य जागरूकता और समय पर जांच के जरिए रोके जा सकने वाले कैंसर के मामलों को कम करना है।


