- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स द्वारा अपने प्रकल्प लिटरेसी आर्मी के अंतर्गत सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विजय नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में निडर होकर अपनी सुरक्षा कर सकें।
कार्यक्रम के बारे में अध्यक्ष प्रियांकी माहेश्वरी ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे निडर व सशक्त बनेंगी ।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रवि नंदी द्वारा विद्यालय में छात्राओं की सुविधा हेतु पंखे दान स्वरूप प्रदान किए गए। इसके साथ ही उपस्थित सभी छात्राओं को बिस्किट का वितरण भी किया गया। प्रशिक्षण सत्र में सिविल डिफेंस के विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को शारीरिक रक्षा तकनीकों और आत्मविश्वास बढ़ाने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस से ट्रेनर एवं सीनियर वार्डन रूपेश निचानी, ट्रेनर एवं सीनियर सेक्टर वार्डन पंकज कटारिया, आत्मरक्षा ट्रेनर एवं वार्डन कैलाश यादव, असिस्टेंट सीडीआई एवं मास्टर ट्रेनर रंगपाल सिंह तथा आत्मरक्षा ट्रेनर सुरेश गुर्जर उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्राचार्या शबाना शेख एवं समन्वयक नीरजा श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा। रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स की ओर से अध्यक्ष प्रियांकी माहेश्वरी, लिटरेसी आर्मी की निदेशक डॉ. पूजा अग्रवाल, वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर दीपा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पार्टिसिपेंट्स को रोटरबक्लिब द्वारा पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया ।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा इस जनहितैषी पहल के लिए रोटरी क्लब और सिविल डिफेंस की टीम का आभार व्यक्त किया गया।


