- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फैशन के रंगों से सजी वर-वधु के सफर और विवाह की रस्मों की खूबसूरत तस्वीर
मीरा गार्डन में हुए यूनिक फैशन शो में दिखाई गई “जर्नी ऑफ ब्राइड एंड ग्रूम”
इंदौर। इंदौर अब सेंट्रल इंडिया में फैशन डेस्टिनेशन के तौर पर भी स्टेबलिश हो चूका है। शहर में अब बड़े-बड़े फैशन शो होने लगे हैं, जिनमें नामी डिज़ाइनर्स और मॉडल्स भाग लेते हैं पर मंगलवार को मीरा गार्डन में हुआ फैशन शो कई मायने में परंपरागत फैशन शो से अलग और खास था। द मीरा ग्रूमिंग स्टुडियो द्वारा आयोजित इस फैशन शो के जरिए बेहद खूबसूरत तरीके से दूल्हे और दुल्हन के सफर और विवाह की रस्मों को रैंप पर दिखाया गया। इस फैशन शो में 28 से ज्यादा डिजाइनर, मॅाडल, हेयर एक्सपर्ट्स ने शिरकत की।

देश में सौंदर्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध उन्नति सिंह और प्रतीक गोयल ने बताया कि शो को रियल लाइफ से जोड़ने के लिए इसमें रियल लाइफ कपल्स ने ही रैंप पर कलेक्शन प्रेजेंट किए। खास बात यह भी है कि इस कलेक्शन में सिर्फ लहंगा, साड़ी और शेरवानी जैसे परंपरागत विवाह परिधान ही प्रस्तुत नहीं किए गए बल्कि कंटेम्प्ररी कलेक्शन भी शो-केस किया गया।

इस कलेक्शन का एक और मुख्य आकर्षण यह था कि इसमें शादी से लेकर गोद भराई तक होने वाली अलग-अलग सभी रस्में एवं अवसरों के अनुसार परिधान शामिल किए गए। खूबसूरत रंगों व ट्रेंडिंग स्टाइल को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किये गए यह सभी परिधान सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि पहनने में भी सुंदर एवं कम्फ़र्टेबल हों यही डिज़ाइनर का मुख्य उद्देश्य था। इस फैशन शो के शो स्टॉपर फेमस टीवी सीरियल दिया बाती फेम अमन महेश्वरी थे।
इंदौर में राजीव गांधी चौराहे पर स्थित मीरा बैंक्वेट के मालिक प्रतीक गोयल ने बताया कि एक बिज़नेस प्लान के तहत हम उन्नति सिंह ब्रांड अम्ब्रेला के अंदर तीन बिज़नेस वर्टीकल का निर्माण कर रहे हैं। इनमें शामिल हैं – पहला ‘मानसी’, जो कि हाई-एन्ड ब्यूटी सर्विस और पारंपरिक परिधानों के लिए प्रचलित है, दूसरा है ‘ग्रूमिंग स्टूडियो’, जिसमें हम पूरे परिवार के लिए आकर्षक एवं किफायती सर्विसेज़ लेकर आ रहे हैं और तीसरा है ‘कॉलेज ऑफ ब्यूटी’ जिसके अंतर्गत ब्यूटी के विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री, डिप्लोमा एवं वोकेशनल कोर्स कराए जाएंगे।

मानसी ब्यूटी अकैडमी और सैलून की संस्थापक ब्यूटी एक्सपर्ट उन्नति सिंह ने आगे बताया कि इंदौर में कई खास शो और अवॅार्ड समारोह में हमें कार्य करने का मौका मिला है। शहर में पहली बार कोई ब्यूटी सैलून फैशन शो के माध्यम से नवीन कलेक्शन को पेश करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाते हुए इस शो के माध्यम से कुछ अलग करने की कोशिश की गई है।
फैशन के कई रंगों से सजा रैंप इस शो में सिर्फ एक कलेशन पर फोकस नहीं किया गया था बल्कि एक साथ कई डिज़ाइनर्स के कलेक्शन को अलहदा अंदाज़ में रैंप पर शो केस किया गया। उज्जैन की परीशा देवयानी ने शो की शुरुआत की। अनुषा जय सिंघानिया कुटूर के “स्प्रिंग वाइब्स कलेक्शन” में आने वाले स्प्रिंग सेशन के लिए कलरफुल वाइब्रेंट ड्रेसेस मॉडल्स ने प्रेजेंट की। इस सेगमेंट के लिए ज्वेलरी जानवी ने डिजाइन की थी और फुटवियर शूज द्वारा स्पोंसर किए गएl
यहाँ रंग बंधेज ने “फाइव एलिमेंट्स” पर आधारित हेयर शो भी किया और इसके लिए उन्होंने ड्रेसेस भी डिज़ाइन की थी। शो में डिज़ाइनर उज़ेर परवेज ने अपकमिंग सेशन के लिए अपना मेंस कलेक्शन शो केस किया। शो में अनुशा जयसिंग ने अपना क्यूट्योर कलेक्शन प्रेजेंट किया। शो के लिए मशहूर ज्वेलरी डिज़ाइनर सीमा पाहुजा ने ज्वेलरीज डिज़ाइन की। इस शो में इंदौर के सभी गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और अपनी उपस्थिति से इस अवसर में चार चाँद लगाया।


