- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
JSW MG मोटर इंडिया ने भारत के पहले क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) का नाम रखा : विंडसर
गुरुग्राम, 02 अगस्त, 2024: JSW MG मोटर इंडिया ने अपने आगामी मॉडल के नाम की घोषणा कर दी है। भारत के पहले क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) का नाम “विंडसर” रखा गया है। यह इंटेलिजेंट CUV दुनिया भर में मशहूर विंडसर कैसल से प्रेरित है। यह कैसल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना होने के साथ ही शाही विरासत का प्रतीक भी है। नई MG विंडसर भी देखने में किसी एतिहासिक महल का अहसास कराएगी। इसे बेहद खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है, साथ ही यह क्रॉसओवर व्हीकल सबसे बेहतरीन और रॉयल लुक देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अपने आकर्षक डिज़ाइन के साथ, कार के हर पहलू को उसी प्रीमियम क्वालिटी और लग्जरी के साथ पेश किया गया है जिसके लिए विंडसर कैसल को पहचाना जाता है।
सदियों पुरानी शाही विरासत को अपने भीतर समाए यह प्रतिष्ठित विंडसर कैसल आज की आधुनिक दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए है। यह ऐतिहासिक भव्यता और आधुनिक बदलावों का बेजोड़ संगम है। ठीक इसी तरह MG विंडसर भी एडवांस टेक्नोलॉजी और क्लासिक लुक को एक साथ पेश करती है। जिस तरह विंडसर कैसल ठाठबाट, शानोशौकत और अपनी खास जीवन शैली को प्रदर्शित करता है, ठीक वैसे ही MG विंडसर को आधुनिक ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम कार के रूप में पेश किया गया है। यह उन ग्राहकों के लिए पर्फेक्ट कार है जो किफायत और क्लास दोनों की तलाश में रहते हैं। कंफर्ट, स्टाइल और टेक्नोलॉजी के साथ इस इंटेलिजेंट CUV को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में एक मॉर्डर्न मार्वल के रूप में पेश किया गया है।
इस मौके पर बात करते हुए JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, “हम अपनी अपकमिंग CUV MG विंडसर के नाम की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। विंडसर कैसल दुनिया भर में अपने राजसी ठाठ-बाट और गौरव का प्रतीक रहा है। विंडसर कैसल की यही खूबियां इस CUVकी बेहतरीन कला, इसके प्रीमियम लुक और बड़े आकार जैसी हर डिटेल में झलकती है। एडवांस टेक्नोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक एयरोडायनामिक एक्सटीरियर इस कार को और भी आकर्षक बनाते हैं। MG विंडसर में सेडान का आराम भी है और एसयूवी का बड़ा आकार भी है। यह उन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरती है जो हमेशा सबसे बेहतर चाहते हैं।”
इस CUV में एयरोडायनामिक डिज़ाइन के साथ ही विशाल इंटीरियर दिया गया है। इसकी यही खूबियां छोटे शहरों की भीड़-भाड़ वाली सड़कों और तंग जगहों में चलाने के लिए इसे एक आदर्श कार बनाता है। अपनी वर्सिटाइल डिजाइन और एडेप्टेबिलिटी के कारण, यह CUV इस बात को सुनिश्चित करती कि आपका परिवार हमेशा स्टाइल और आराम के साथ यात्रा करे।


