- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने एक मेगा-सहयोग के लिए मिलाया हाथ, जियो स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो करेगा फिल्म को प्रोड्यूस
पावरहाउस रणवीर सिंह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। इस फिल्म की शानदार कास्ट में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों उनके साथ अहम रोल में होंगे। इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा किया जाएगा।
यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य धर की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद दूसरी बड़ी फीचर पिक्चर होगी।
आदित्य धर ने “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के साथ 350 करोड़ की कमाई करने वाले पहले डेब्यू डायरेक्टर के रूप में इतिहास रच दिया था। वहीं सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में अपने शानदार अभिनय के बाद यह रणवीर सिंह की अगली बड़ी फीचर फिल्म हैं। ऐसे में अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक, ‘कैमेलियन-किंग’ रणवीर से उम्मीद की जा रही हैं कि वो आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म अपना बेस्ट देंगे। कुछ हफ्ते पहले इंडस्ट्री में इस डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हुई थी, जिससे सभी एक्साइटेंड हो उठे ये सोचकर कि यह जोड़ी बॉक्स-ऑफिस पर क्या धमाल मचा सकती है!
इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कलाकार हैं। इन कलाकारों की यह असाधारण जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार ड्रामा और केमिस्ट्री पेश करने का वादा करती है। कहा जाता है कि आदित्य धर इस फिल्म के लिए अपने असाधारण नजरिए और इसकी जबरदस्त कहानी के दम पर ही इतनी बड़ी स्टार कास्ट को एक साथ लाने में कामयाब हुए हैं।
इस फ़िल्म का निर्माण जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे और लोकेश धर और आदित्य धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियो के तहत किया है। यह उनके हालिया सुपरहिट सहयोग “आर्टिकल 370” के बाद आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।


