- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बेइंतहा प्यार के साथ जुबिन नौटियाल और खुशाली कुमार का लव सॉन्ग ‘खुशी जब भी तेरी’ हुआ रिलीज़
भूषण कुमार की टी-सीरीज़ जुबिन नौटियाल और खुशाली कुमार को पहली बार टाइमलेस रोमांटिक सिंगल ‘खुशी जब भी तेरी’ के माध्यम से साथ ला रही है। यह सॉन्ग ए एम तुराज़ की कलम से लिखा गया है और रोचक कोहली ने इसे कंपोज़ किया है। जुबिन नौटियाल के भावपूर्ण गायन के साथ यह सॉन्ग, प्यार के अर्थ को परिभाषित करता है और वास्तव में आपके दिल को छू लेने का वादा करता है।
यह सॉन्ग साबित करता है कि प्यार अँधा होता है, जो किसी भी बाधा को पार करने की क्षमता रखता है और विपरीत परिस्थितियों से भी आपको बाहर निकालने की क्षमता रखता है। ‘खुशी जब भी तेरी’ सॉन्ग के डायरेक्टर नवजीत भुट्टर हैं और इस सॉन्ग को लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माया गया है।
जहाँ जुबिन नौटियाल के फैंस बड़ी बेसब्री से उनके क्लासिक लव सॉन्ग का इंतज़ार कर रहे थे, वहीं खुशाली कुमार के साथ यह उनका पहला सॉन्ग है, जो समान रूप से म्यूजिक को लेकर उत्साही हैं।
इस सॉन्ग के बारे में बात करते हुए जुबिन नौटियाल कहते हैं, “यह एक टाइमलेस और क्लासिक सॉन्ग है, जो कि खासकर उन लोगों को बहुत पसंद आएगा, जिन्होंने कभी प्यार महसूस किया हो। खुशाली कुमार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था और उन्हें म्यूजिक की बहुत उम्दा समझ है, साथ ही वे एक शानदार कलाकार भी हैं।”
खुशाली कुमार से जब जुबिन के बारे में पूछा गया, तो वे कहती हैं, “मैं हमेशा से जुबिन के म्यूजिक की फैन रही हूँ। उनकी भावपूर्ण आवाज किसी भी ट्रैक में चार चाँद लगा देती है और उन्होंने ‘खुशी जब भी तेरी’ में पुरे दिल से काम किया है और बहुत ही उम्दा तरीके से इसे गाया भी है। मैं आशा करती हूँ कि उनके फैंस हमें साथ में पसंद करेंगे। प्यार की कोई भाषा नहीं होती और यह सॉन्ग आपको इस बात से अवगत कराएगा कि बिना शर्त के प्यार कैसा होता है। निजी तौर पर लिसनर्स इस सॉन्ग को बेहद पसंद करेंगे।”
‘खुशी जब भी तेरी’ को अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है।


