- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
राम चरण ने पिता मेगा स्टार चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से उन्हें विशेष बधाइयाँ दीं
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मेगा पॉवर स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता, राम चरण ने अपने पिता मेगा स्टार चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से उन्हें विशेष बधाइयाँ दीं और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म ‘आचार्य’ के सेट से भी कुछ यादगार पल साझा किए।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल @AlwaysRamCharan से अपनी आने वाली फिल्म ‘आचार्य’ के सेट की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की, साथ ही अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “जीवन के अनमोल क्षण…. उनके साथ, जिन्हें मैं अप्पा बुलाता हूँ”, मेरे #ACHARYA …. को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। साथ ही साथ उन्होंने अपने पिता को अपनी पोस्ट में टैग भी किया।
राम चरण द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके और मेगा स्टार चिरंजीवी के बीच के आपसी प्रेम को दर्शाता है जो कि ऑन एंड ऑफ स्क्रीन दोनों में ही समान है। वे एक बेहतरीन तालमेल साझा करते हैं और दुनिया के सामने अपना प्रेम दर्शाने में कभी पीछे नहीं रहते। हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहना और एक दूसरे का साथ देना, यह क्वालिटी इस पिता और पुत्र की जोड़ी को खास बनाती है और लोगों के लिए एक मिसाल कायम करती है।
वैसे तो पिता और पुत्र की जोड़ी बहुत बार बड़े परदे पर साथ दिखी है, लेकिन यह पहली बार है जब वे दोनों एक साथ लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म को कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी ने मैटिनी एंटरटेनमेंट्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और कोरातला शिवा ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, पूजा हेगड़े सहित अभिनेता सोनू सूद भी प्रमुख किरदारों में नज़र आएंगे।


