- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
जंगली पिक्चर्स की फ़िल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग हुई पूरी!
जंगली पिक्चर्स की ‘बधाई दो’ की शूटिंग अब पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग जनवरी के शुरुवाती दिनों में शुरू की गयी थी जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ताज़ा जोड़ी नज़र आएगी। दोनों प्रमुख अभिनेता उन भूमिकाओं में नज़र आएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई हैं जहाँ भूमि एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रही हैं और राज एक पुलिस वाले के किरदार में नज़र आएंगे।
फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा करते हुए, जंगली पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा करने हुए लिखा,”IT’S A WRAP FOR TEAM #BadhaaiDo! 🥳
Going to miss watching these smiles on the set but hey, there’s something else we are looking forward to, watching them in the film! ☺
इस मौके पर, फ़िल्म की कास्ट और क्रू ने अपने बीच एक छोटे से जश्न के साथ फ़िल्म के अंतिम शेड्यूल को पूरा किया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, फ़िल्म ने इस टेस्टिंग वक़्त में अपना शूट बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिल्म की अधिकतम शूटिंग उत्तराखंड में की गई है।
भूमि और राजकुमार ने भी साझा किया कि वे कॉलेब्रेशन के लिए एक फिल्म की तलाश में थे और उनके लिए ‘बधाई दो’ से बेहतर कॉलेब्रेशन नहीं हो सकता था। एक प्रमुख पब्लिकेशन के साथ इंटरव्यू में अपने किरदार ‘सुमी’ के बारे में बात करते हुए, भूमि ने कहा, “वह प्यारी स्त्री है और उसके पास अपनी अतरंगी हरकते है और इसलिए मुझे लगता है कि वह काफी रोमांचक है।”
राजकुमार ने साझा किया, “यह बहुत मजेदार था, वहाँ बहुत ठंड है, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से सर्दियों से प्यार है और विशेष रूप से बधाई दो के लिए शूटिंग करना क्योंकि एक अद्भुत स्क्रिप्ट है।” यह फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग फ्रैंचाइज़ी ‘बधाई हो’ का एक अन्य हिस्सा है।
जंगली पिक्चर्स की ‘बधाई दो’ का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा किया गया है और यह अक्षत घिल्डियाल व सुमन अधिकारी द्वारा लिखित है।


