- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
ज्योतिषाचार्य एम के जैन “ज्योतिष अंलकार एवार्ड” से सम्मानित
इंदौर. ज्योतिष विद्वान का कर्तव्य है कि उचित भविष्य के लिए उचित व्यक्ति को, उचित प्रश्न पर, उचित समय पर, उचित सलाह दें। ज्योतिषियों के दो दायित्व होते हैं ज्ञान संपदा का संरक्षण करें और शास्त्रों के आधार पर प्रमाणित सलाह दें।
मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान इंदौर के तत्वावधान में आयोजित ज्योतिष वास्तु महा सम्मेलन एवं अवॉर्ड सेरिमनी के अवसर पर मुख्य अतिथि योगेंद्र महंत ने यह विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने कहा कि ज्योतिषियों को अपने क्लाइंट को यह सलाह देना चाहिए कि परिवार का प्रत्येक सदस्य एक-एक पौधा रोप कर इस पर्यावरण का संरक्षण करें।
आयोजन के प्रमुख संस्था के अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि सम्मेलन में कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा से लगभग 350 ज्योतिषी सम्मिलित हुए उन्हें ज्यूरी द्वारा निर्णय लेकर उनकी गरिमा और ज्ञान के अनुसार सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इन्दौर शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री एम के जैन को ” ज्योतिष अंलकार एवार्ड” से अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
अतिथियों का स्वागत श्री जीतू बाबा, आभा जैन, चंद्रभूषण व्यास एवं जुगल बाबा ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हितेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया एवं आभार श्री राजकुमार अग्रवाल ने माना।


