- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कबीर खान ने फ़िल्म ’83’ में पंकज त्रिपाठी के किरदार पीआर मान सिंह के बारे में कही ये बात!
इस वर्ष की शुरुआत में, 83 के निर्माताओं ने टीम के सभी सदस्यों के करैक्टर पोस्टर का खुलासा करते हुए, क्रिकेट की दुनिया में भारत को हाईलाइट किया था।
टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक पीआर मान सिंह थे जिन्होंने टीम के लिए एकमात्र स्टाफ सदस्य के रूप में काम किया और मैनेजर के रूप में कर्तव्य निभाया और सब कुछ अरेंज किया क्योंकि टीम के पास उस समय कोई स्टाफ नहीं था, कोई कोच नहीं था और उनके साथ कोई शेफ नहीं था। उनके पास कोई नहीं था, ऐसे में पीआर मान सिंह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य बन गए और विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में सब कुछ अरेंज किया।
रील लाइफ पीआर मान सिंह का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं और इस बारे में बात करते हुए निर्देशक कबीर खान ने कहा कि लंबे समय से मैं पंकज त्रिपाठी की प्रतिभा का प्रशंसक रहा हूं। वह सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और मेरे दिमाग में, पीआर मान सिंह की भूमिका में पंकज बिल्कुल परफ़ेक्ट मैच थे।
मान सिंह का किरदार दर्शकों के लिए एक खोज की तरह होगा। मैनेजर के रूप में, वह 1983 की विजेता टीम के एक अभिन्न सदस्य थे और खिलाड़ी अक्सर मुझसे कहते थे कि मान भाई के बिना यह मुमकिन नहीं हो सकता था। कहने की जरूरत नहीं है कि पंकज ने मान सिंह के किरदार को दोहराने में उल्लेखनीय काम किया है। ”
पीआर मान सिंह ने विश्व कप में भारत की जीत में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह 1987 के विश्व कप के दौरान भी टीम का प्रबंधन कर रहे थे, जहां भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया था।
1983 के विश्व कप की जीत ने भारत को खेल की दुनिया में जगमगाता सितारा बना दिया और फिल्म ’83 में क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने में कपिल डेविल्स के सफ़र को दर्शाया जाएगा।
कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की ’83 रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की रिलीज़ को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।


