- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला बनी हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन की ऑनलाइन मास्टर क्लास का हिस्सा
कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में 2 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। आम आदमी सहित बॉलीवुड सितारे अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे हुए है। ताकि इस मिले समय का सही तरीके से इस्तेमाल हो जाए।
कुछ कुकिंग में तो डांस में अपनी प्रतिभा को निखार रहे थे तो वही कुछ अपनी एक्टिंग स्किल्स को और शार्प करने में लगे हुए है। हाल ही बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला ने हमसे शेयर किया कि वह हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन से एक्टिंग पर ऑनलाइन मास्टर क्लास ले रही है।
उर्वशी रौतेला से उनके इस अनुबभाव के बारे में बात की गई तब उन्होंने बताया की वे काफ़ी ख़ुश है और बहुत कुछ सीख रही है। उर्वशी ने कहा कि “इस महामारी ने मुझे अपने बारे में और अधिक जानने के लिए वक़्त दिया है और अब मैं नेटली पोर्टमैन से एक ऑनलाइन मास्टर क्लास ले रहा हूं, वह ऑस्कर विजेता अभिनेत्री है और वह मेरी पसंदीदा फिल्मों ‘ब्लैक स्वान’ और ‘जैकी’ का हिस्सा थी,”
उर्वशी ने आगे कहा, ” इस कक्षा में ,मैं पहली महिला हूँ । नताली पोर्टमैन ने अपने 25 वर्षों के लंबे करियर के सभी अनुभव को हमसे साझा कर रही है।”
उर्वशी ने आगे कहा,”अभिनय मेरे लिए बहुत खुशी देता है और मुझे लगता है कि नताली से एक्टिंग के गुर सीखना काफी अच्छा अनुभव है । यहाँ सब तरह की तकनीकी सीखने को मिल रही है। वह अभिनय की दिशा के सभी प्रत्यक्ष दृष्टिकोणों को साझा कर रही हैं, जिसमें किसी किरदार का निर्माण कैसे किया जाए ,शामिल है। कोई किरदार , निर्देशक के साथ कैसे काम करता है, प्रत्येक चरित्र के लिए शारीरिकता और चेतना का निर्माण कैसे करना है ”।
उर्वशी इस समय समाजिक रूप से काफी एक्टिव है ,उन्होंने महामारी के कारण आर्थिक रूप से परेशान दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए धन इकट्ठा करने के अभियान में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। महीने की शुरुआत में भी उर्वशी ने अपनी फ्री डांस क्लास के माध्यम से दुनिया भर में 18 मिलियन लोगों के साथ जुड़कर 5 करोड़ की राशि इकट्ठा की थी , जिसे COVID 19 सेनानियों के लिए दान कर दिया था।
उर्वशी इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉक डाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी पहली मूवी वर्जिन भानुप्रिया है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है।
यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है। सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं। और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है। अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है।


