- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
लॉकडाउन के बीच करन आनंद कर रहे है अपनी नई फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग
बॉलीवुड जगत धीरे-धीरे वापस पटरी पर लौट रहा है। फिल्म , टेलीविज़न की शूटिंग्स स्टार्ट हो चुकी है। और सेलिब्रिटीज सेट पर रिपोर्ट करने के लिए काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं। अभी के परिस्थियों को देखते हुए शूटिंग को सख्त सुरक्षा प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
जबकि इस सब के बीच करन आनंद अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। और लॉकडाउन के बीच वे अपनी फिल्म “इट्स ओवर” की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता करन आनंद ने कहा “लॉक डाउन के दौरान सभी तरह की सुरक्षा ऐतियात बरतते हुए किसी फिल्म को शूट करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है , और ऐसे कठिन समय में मुझे ‘इट्स ओवर’ नाम की वेब फिल्म का मौका मिला है , जिसमे मैंने लीड रोल निभाया है।
यह एक फ़िल्म डायरेक्टर की कहानी है जो लॉक डाउन के दौरान फंस जाता है। जिसके बाद उसे कई तरह परिस्थियों से गुजरना पड़ता है। अभिनेत्री स्वप्ना पति मेरे अपोजिट वाले किरदार में नज़र आने वाली है। जो कि काफी टेलेंटेड एक्ट्रेस है।
फिल्म की कहानी हम दोनो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। और चल रही परिस्थितियो में फिल्म को शूट करना काफी चुनौती भरा और कठिन था। एक डर सा बना रहता है कि कहीं किसी तरह की लापरवाही न हो जाए ,और छोटी सी भूल भारी पड़ सकती है।
फिल्म की शूटिंग लोनावला के रिसोर्ट में हो रही है। जिसमे कुछ चुनिंदा लोगो के साथ सेफ्टी रखते हुए एक छोटी सी यूनिट बनाई गई है। लेकिन फिर भी एक वेहम के कारण जो डर दिमाग में बन गया है। इस डर के साथ अपने एक्टिंग के जूनून को पाना एक अलग ही अनुभव है। फिल्म ”24fps Entertenment llp के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजेश कुमार मोहंती है। “
फिल्म की शूटिंग सरकार की अनुमति तथा सभी तरह के दिशा निर्देश और सेफ्टी गाइड लाइन का पालन करते हुए लोनावला में की जा रही है। ‘इट्स ओवर’ का निर्देशन और निर्माण राजेश कुमार मोहंती ने किया है ,जिसमे करन आनंद और स्वप्ना पति मुख्य भूमिका में है।


