- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
स्टार भारत पर वापस लौटना मेरे लिए घर वापसी जैसा: अंकित मोहन
देश में चल रही इस महामारी से अंकित मोहन की तरह हर दूसरा व्यक्ति इन कठिन दिनों से जूझ रहा था। केवल एक चीज जो चलती रही वह थी उनकी कभी न खत्म होने वाली उम्मीद। जैसा वह कहते हैं कि एक रात में किस्मत बदल जाती है, अंकित मोहन को इस बात का अनुभव था। शो में भैरोनाथ के किरदार को निभाने के लिए डैशिंग अभिनेता को एक महीने पहले फोन आया।
शो ‘जग जननी माँ वैष्णो देवी – कहानी माता रानी की’ इस महीने अपने नए एपिसोड्स के साथ वापस लौट आया है। ऐसे में अंकित मोहन भी इस स्टार-स्टडेड कास्ट में जॉइन हुए। सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अंकित ने अपने सीन्स की शूटिंग शुरू कर दी।
जब प्रतिभाशाली अभिनेता अंकित मोहन से बात की गई तो उन्होंने कहा, “स्टार भारत पर लौटते समय यह मेरे लिए यह एक घर वापसी जैसा था। मैंने पहले सावधान इंडिया शो में एक किरदार निभाया था और अब मैं एक और शो के साथ वापस आने के लिए बहुत उत्साहित था। मुझे रश्मि शर्मा प्रोडक्शंस का फोन आया और मैंने अपने किरदार के बारे में जानकारी लेते ही इसके लिए हामी भर दी। मेरे लिए यह अब तक का सबसे खूबसूरत अनुभव रहा है। ”
सूत्रों के अनुसार हमें पता चला कि अंकित, इस शो में माँ वैष्णो देवी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस पारिधि शर्मा के साथ भैरोनाथ वध ट्रैक की शूटिंग के दौरान भावुक हो गए थे। जब इस बेहद प्रतिभाशाली कलाकार के लिए अभिनय की बात आती है तो इनके समर्पण का स्तर अलग होता है।
हम इस शो से आने वाले दिनों में प्रतिभाशाली अभिनेता अंकित मोहन की सफलता की कामना करते हैं।


