- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
करण जौहर ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
करण जौहर ने बताया कि वह अपने पूरे धर्मा परिवार के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। करण जौहर ने धर्मापरिवार के साथ मिलकर पीएम केयर्स फ़ंड, चीफ़ मिनिस्टर रिलीफ़ फ़ंड, एनजीओ गूंज, जोमेटो फ़िडिंग इंडिया, गिवइंडिया फंडराईज़र, द आर्ट ऑफ लिविंग और इंटरनैशनल असोशीयशन फ़ॉर ह्यूमन वैल्यूज़ जैसे सात जगह आर्थिक मदददी है ।
पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी का एकजुट होकर सामना कर रहा है। कोरोना संक्रमण को फ़ैलने से बचाने केलिए लगाए गए लॉकडाउन में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग आर्थिक तंगी का सामना करने को मजबूर हो गए हैं। और अब ऐसे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सितारें कई एनजीओ के साथ मिलकर मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

फ़िल्ममेकर करण जौहर ने भी अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर कोरोना से निपटने के लिए कईएनजीओ को अपना समर्थन दिया है। करण जौहर ने उन सभी राहत कोष का जिक्र अपनी पोस्ट में किया है जिसमें उन्होंनेआर्थिक मदद दी है ।
करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ऐलान किया कि उनका पूरा धर्मा प्रोडक्शंस कोरोना संकट कीमुश्किल घड़ी में कई एनजीओ को डोनेशन दे रही है। करण ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हम सब एक साथ हैं…और हमेंइससे एक साथ लड़ने की जरूरत है ।
यह हमारा दायित्व है कि इन कठिन समय के दौरान हम एकजुट होकर मदद करे ।यही कारण है कि धर्मा परिवार लॉकडाउन की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आया है ।#LetsUniteAgainstCOVID”


