- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
राजामौली के अगले निर्देशन में सुपरस्टार महेश बाबू निभाएंगे मुख्य भूमिका!
“सरिलरु नीकेवरु” में शानदार प्रदर्शन के साथ साल 2020 अपने नाम करने वाले सुपरस्टार महेश बाबू के अगले प्रॉजेक्ट की पुष्टि हो गई है!
अभिनेता का अगला प्रोजेक्ट बाहुबली और आरआरआर के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली के साथ होगा। पिछले कुछ महीनों से, महेश बाबू और राजामौली के बीच संभावित सहयोग से जुड़ी बहुत सी खबरें सामने आ रही थी जिस पर अब पूर्ण विराम लग गया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में राजामौली ने इस खबर की पुष्टि करते हुए साझा किया, “यह कोई अफवाहें नहीं हैं। तथ्य यह है कि मैं महेश बाबू को निर्देशित करूंगा और इसे केएल नारायण द्वारा निर्मित किया जाएगा। यह ‘आरआरआर’ के बाद मेरी अगली फिल्म होगी। ”
इस अनटाइटल्ड फिल्म को अगले साल आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा और 2022 में शूटिंग शुरू की जाएगी।
कहने की जरूरत नहीं है, यह निश्चित रूप से सभी के लिए एक यादगार लम्हा होगा जब तेलुगु के सबसे बड़े अभिनेता और तेलुगु के सबसे बड़े निर्देशक, इस परियोजना के लिए एक साथ आएंगे।
महेश बाबू के प्रशंसक केवल दक्षिण तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह एक पैन इंडिया सुपरस्टार है और यही वजह है कि उनकी सभी फ़िल्मे बॉक्स ऑफिस धुंआधार कमाई करने में सफ़ल रहती है।
अभिनेता की हालिया रिलीज ‘सरिलरु नीकेवरु’ सुपर हिट साबित हुई थी जो अपने नाटकीय रन के दौरान 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफ़ल रही थी। यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली महेश बाबू की लगातार तीसरी फिल्म बन गयी है।


