- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
विद्या बालन ने आसानी से बनाकर दिखाया मास्क
हालही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मास्क सभी के लिए अनिवार्य है , जो भी लोग सामान खरीदने के लिए या जरूरी सेवाओं के लिए घर से बाहर निकल रहे है उन सब को मास्क पहना जरूरी है । साथ मे यह भी कहा गया है, जरूरी नही है कि आप तैयार मास्क या एन95 मास्क ही पहने आप अपने घर पर बनाया हुआ मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हो।
अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने यह वीडियो सभी के लिए साझा किया है , वीडियो में विद्या बालन उनके एक ब्लाऊज पीस से कुछ मिनटों के भीतर ही मास्क बनाना सीखा रही है। विद्या बालन ने मास्क बनाने का बहुत ही सरल तरीका दिखाया है.
विद्या ने वीडियो में कहा है कि जैसे कि पीएम मोदी ने कहा कि घरेलू मास्क इस्तेमाल कीजिए, आप घरेलु मास्क साड़ियों से या स्कार्फ से भी बना सकते है। घेरलू मास्क से भी आप उतने ही सुरक्षित रहोगे जैसे की किसी और मास्क से रहते है।
विद्या के दिखाए इस मास्क को हर कोई बना सकता है और अपनी खुद की तथा अपने परिवार की सुरक्षा कर सकता है। विद्या ने यह वीडियो #अपना देश अपना मास्क #होम मेड मास्क (#ApnaDeshApnaMask #HomeMadeMask) इस हैशटेग के साथ शेयर किया है।
अभिनेत्री विद्या बालन समय समय पर जागरूकता ला रही है , वे गरीब लोंगो की सहायता के लिए सभी से अपील करते हुए भी नजर आरही है । हालही में विद्या ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया था इस वीडियो में विद्या एक महिला सफाई कर्मचारी को बड़े ही प्यार से शुक्रिया कह रही थी है तो वैसे ही एक वीडियो में वे मेडिकल में काम कर रहे सारे स्टाफ को भी धन्यवाद दे रही थी।
विद्या जानती है कि इस समय मे सभी का हौसला बढ़ाने की जरूरत है और वे बखूब ही वे लोगों का हौसला बांधते हुए नजर आरही है और लोगों को सतर्क कर रही है कि अपने मास्क में ही अपनी सुरक्षा है ।


