- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
करण मेहरा उर्फ नैतिक श्रेणू पारीख के पिता की भूमिका निभायेंगे
स्टारप्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक के रूप में लोकप्रियता हासिल करने वाले करण मेहरा दो सालों के बाद टेलीविजन के फिक्शन जोनर में वापसी कर रहे हैं।
वह दीप्ति कालवानी के ‘एक भरम सर्वगुण संपन्न’ से वापसी करेंगे। करण, श्रेणू पारीख और टीना फिलिप के पिता की भूमिका निभायेंगे।
उन्होंने कहा, ‘’इस कहानी में अतीत की एक कहानी है और मैं फ्लैशबैक में नज़र आऊंगा। मुझे एक महीने में दो दिन शूटिंग करनी होगी और मुझे यह व्यवस्था अच्छी लगी। महीने में दो दिन मुझे काफी व्यवहारिक लगा ।‘
उन्होंने कहा कि वह खुद को केवल सकारात्मक किरदारों तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘’मैं एक्टिंग को शौकिया तौर पर करना चाहता हूं, मजबूरी के रूप में नहीं। मैं एक नकारात्मक किरदार करना चाहता था और यह काफी मजेदार होगा। मैं अभिनय के अलग-अलग रूपों को आजमाना चाहता हूं। इंडस्ट्री के हिसाब से परिदृश्य काफी बदल गया है और इसमें एक छवि में बंधने जैसी बात नहीं है। एक अभिनेता के लिये यह अच्छी बात कि उनके पास काफी सारे विकल्प हैं।‘’


