- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ग्राहकों को व्हाट्सऐप चैट पर टू-व्हीलर इंश्योरेंस मिलेगा
विशपाॅलिसी ने ‘बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस ऑन व्हाट्सऐप’ लाॅन्च किया
मुंबई/नई दिल्ली. भारत के अग्रणी बिज़नेस समूहों में से एक, भारती इंटरप्राईजेस और दुनिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एक्सा के बीच संयुक्त उपक्रम, भारती एक्सा जनरल इंष्योरेंस ने आज अपने इंष्योरेंस आर्म, ‘विशपाॅलिसी.काॅम’ द्वारा अग्रणी फाईनेंषियल मार्केटप्लेस, विषफिन के साथ अपने गठबंधन की घोषणा की। इस गठबंधन के तहत ग्राहकों को टू-व्हीलर इंश्योरेंस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफाॅर्म, ‘व्हाट्सऐप’ पर मिलेगा।
भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस घरेलू नाॅन-लाईफ इंश्योरेंस उद्योग में पहली कंपनी है, जो ग्राहकों को टू-व्हीलर बीमा खरीदने का विकल्प व्हाट्सऐप पर दे रही है। यह पाॅलिसीधारकों के लिए कस्टमर सेवा का इंस्टैंट और अतिरिक्त विकल्प होगा। उन्हें इसके अलावा कंपनी के विविध चैनलों, जैसे इसकी शाखाओं के विस्तृत नेटवर्क, मजबूत कस्टमर केयर और काॅन्टैक्ट सेंटर, डाइनामिक पोर्टल एवं इंटैलिजेंट चैटबाॅट द्वारा भी सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा होगी।
विशफिन ने वेब एग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस द्वारा ‘बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस ऑन व्हाट्सऐप’ लाॅन्च किया है, जो इसकी साईट www.wishpolicy.com पर उपलब्ध है। यह सेवा भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस देगी।
अपनी तरह की इस पहली साझेदारी के बारे में, श्री संजीव श्रीनिवासन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने कहा, ‘‘हमें इंश्योरेंस उत्पाद प्रदान करने वाले और बढ़ते हुए वेब एग्रीगेटर, विशफिन के साथ साझेदारी करने की खुशी है, यह बड़ी संख्या में नए समय के ग्राहकों तक पहुंचकर उन्हें देश में ही किफायती और सुगम टू-व्हीलर बीमा योजना प्रदान करेगा। व्हाट्सऐप जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफाॅर्म के साथ हम ग्राहकों के लिए एक सुगम कम्युनिकेषन चैनल द्वारा अपनी टू-व्हीलर पाॅलिसी प्राप्त करना आसान बना रहे हैं।’’
श्री पुरु वशिष्ठ, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, विशफिन ने कहा, ‘‘हम व्हाट्सऐप और चैट-काॅमर्स की शक्ति में यकीन करते हैं और ग्राहकों के लिए इसे आसान व सुविधाजनक बनाने के लिए सदैव इनोवेट करते हैं, ताकि उन्हें सर्वश्रेष्ठ वित्तीय उत्पाद मिलें। भारती एक्सा जनरल इंष्योरेंस के साथ सहयोग हमें ‘बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस आॅन व्हाट्सऐप’ अभियान सुगमता से चलाने में मदद करेगा। इस इनोवेटिव वेहिकल इंश्योरेंस उत्पाद के द्वारा हम व्हाट्सऐप प्लेटफाॅर्म पर फाईनेंशियल प्रोडक्ट काॅमर्स ईकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं।’’
एक साल पहले विषफिन ने अपने बिज़नेस समाधान जाँचने के लिए व्हाट्सऐप के साथ साझेदारी की थी। इसने ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए व्हाट्सऐप बिज़नेस का उपयोग किया और व्हाट्सऐप पर विनिमय करने की योजना बनाई, क्योंकि इसका उपयोग भारत में 200 मिलियन से अधिक दैनिक एक्टिव यूज़र्स करते हैं।
टू-व्हीलर बीमा खरीदना पूर्णतः आॅनलाईन प्रक्रिया है और इसके लिए किसी भी मैन्युअल कार्य की जरूरत नहीं। ग्राहक व्हाट्सऐप पर टू-व्हीलर इंश्योरेंस 8527844822 पर मिस काॅल देकर और इंस्टैंट मैसेंजर सर्विस, व्हाट्सऐप पर चैट करके खरीद सकते हैं। इसके अलवा ग्राहक लिंक https://wishpolicy.com/minsure/ पर क्लिक करके व्हाट्सऐप चैट शुरु कर सकते हैं और अपना विवरण दे सकते हैं।
भुगतान करने से पहले ग्राहकों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कुछ जानकारी देनी होगी। ग्राहकों को व्हाट्सऐप द्वारा पाॅलिसी तत्काल मिल जाएगी।
यह टेक्नाॅलाॅजी संचालित सेवा डिफरेंशिएटर ग्राहकों को पाॅलिसी और रिन्यूअल प्रीमियम रसीद देखने और तत्काल डाउनलोड करने में मदद करता है और पाॅलिसीधारक कंपनी के साथ सुगमता से संचार कर पाते हैं।
श्री श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘यह ग्राहकों का कम्फर्ट व फायदे बढ़ाने तथा ग्राहकों की संलग्नता में वृद्धि करने के लिए सेवा का प्राॅम्प्ट एवं नया विकल्प है। हमें विश्वास है कि यह इस्तेमाल में आसान और समय की बचत करने वाली सेवा हमारे ग्राहकों को सशक्त बनाएगी और हमारे साथ उनका इंटरैक्शन और सुविधा बढ़ेंगे।’’


