- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कार्तिक आर्यन को मिली ‘प्रिंस ऑफ़ हार्ट्स’ की उपाधि
कार्तिक आर्यन एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं, बात चाहे रियल लाइफ की हो या सोशल मिडिया की. वह हमेशा अपने चाहने वालों के नज़दीक रहना पसंद करते हैं.
लॉक डाउन की इस स्थिति में कार्तिक कभी कोरोना सम्बंधित अपने मोनोलॉग से तो कभी मोनोलॉग के रैप से न सिर्फ सबका मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि वह लोगों को कोरोना से लड़ने के प्रति जागरूक और सजग बना रहे हैं.
हाल में, उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ की राशि दान की. नैशनल क्रश के तौर पर बेहद लोकप्रिय कार्तिक आर्यन को अब सोशल मिडिया पर उनके फैंस प्रिंस ऑफ़ हार्ट्स की उपाधि दे रहे हैं. ऐसे ही एक फैन ने उनकी एक फोटो बनायी और उन्हें क्राउन से सजाते हुए प्रिन्स ऑफ़ हार्ट्स कहकर सम्बोधित किया. इस पोस्ट ने कार्तिक का ध्यान खिंचा और उन्होंने इसे अपने पेज पर शेयर किया.
इस तस्वीर में, कार्तिक आर्यन का साइड प्रोफ़ाइल दिखाई देता है और इस खूबसूरत फोटो में वाइब्रैंट कलर का इस्तेमाल किया गया है। पेंटिंग के बारे में विशेष बात यह है कि इस पेंटिंग में एक मुकुट है जो कार्तिक के सिर के ऊपर उड़ रहा है।
कार्तिक, जो कि अपने मज़ेदार कैप्शंस के लिए जाने जाते हैं, ने इसे रीपोस्ट करते हुए लिखा, Even The Crown can’t mess with The Hair.’ (यहां तक कि क्राउन भी मेरे बाल बिगाड़ नही सकता).
इतना ही नहीं, कार्तिक को यह तस्वीर इतनी पसंद आयी कि उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बना लिया। भाई, प्रशंसकों का दिल जीतना तो कोई कार्तिक से सीखे.
यह सभी को पता है कि कार्तिक आर्यन के खास हेयर स्टाइल की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय हैशटैग है, जिसे #HairLikeKartikAaryan कहा जाता है, इसे उनके फैंस ने बनाया है।


