- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
प्रशंसकों की उम्मीदें कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करती हैंः टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ एक ऐसे अभिनेता हैं जो कई सफल फिल्में अपने नाम कर चुके है। अभिनेता के फैन फॉलोइंग की संख्या अनगिनत है और हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म बागी 3 में उनकी परफॉर्मेंस जुनून और समर्पण का प्रमाण है।
जब उनसे ‘बैंकेबल’ टैग को बनाए रखने के लिए हर चीज के संदर्भ में हमेशा सही होने के दबाव को महसूस करने के बारे में पूछा गया, तो टाइगर ने कहा,“जब लोग आपके द्वारा किए गए काम के लिए आपकी ओर देखते हैं, तो आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है।
यदि आपका विवेक सही जगह पर है, तो आपको लगातार सही होने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “साथ ही, मेरे प्रशंसकों की यही उम्मीदें, मुझे आगे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करती हैं।”
अभिनेता अपने कौशल पर लगातार काम करते हुए, अपनी अगली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे और निस्संदेह, हर बार दर्शकों की अपेक्षा पर खरे साबित हुए है।
टाइगर वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज़ ‘बागी 3’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं और अपनी अगली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो 16 जुलाई 2021 में रिलीज़ होगी और इस फ़िल्म में अभिनेता निश्चित रूप से दर्शकों के होश उड़ाने के लिए तैयार है।


