- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अगर आपको चुनौती लेना पसंद है तो एक्टर शीज़ान मोहम्मद के इंस्टाग्राम लाइव से जुड़िए
दुनिया भर में महामारी के चलते घर में रह कर सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही हैं। लेकिन अगर यह दो चार या हफ्ते भर की बात होती तो समय कट जाता है, लेकिन अगर आपको महीने भर के लिए घर में रहने बोल दिया जाए तो यह काफी बोरिंग हो सकता है।
परन्तु लोगों ने इस समय को मज़ेदार बनाने का रास्ता ढूंढ लिया है। जी हां, लोग सोशल मीडिया की मदद से मजेदार चुनौतियां में रूचि दिखा कर अपने क्वारंटाइन एन्जॉय कर रहे है।
इसके अलावा कुछ लोग पर्याप्त समय मिलने के कारण टिक- टॉक स्टार बनने के रास्ते में है। तो कुछ इंस्टाग्राम में स्वाइप करके ,तो नेटफ्लिक्स में सीरीज़ देखकर अपना मनोरंजन कर रहे है। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो अपनी हॉबी को समय दे रहे है। लेकिन टेलीविज़न एक्टर शीज़ान मोहम्मद इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है।
टेलीविजन अभिनेता शीज़ान मोहम्मद अपने आकर्षक लुक और शानदार अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता काफी समय से टेलीविजन उद्योग में है। और अपने अभिनय से अपने प्रसंशको के दिलो में राज़ कर रहे है।
अभिनेता शीज़ान मोहम्मद ने इस क्वारंटाइन में सोशल मीडिया में एक नया ट्रेंड शुरू किया है। जहां आपको चुनौतिओं का सामना करना पड़ेगा और अगर आप चुनौती पूरी नहीं कर पाते है तो आपको सामना करना पड़ सकता है सजा का।
और सजा इस तरह हो सकती है जैसे अपने सिर पर अंडे तोडना ,15 पुश-अप और इसके अलावा भी कई अन्य , जिसे सिर्फ घर पर रह कर किया जा सके। शीज़ान ने अपने एक दोस्त के साथ इस गेम को “Viral Clan Live Show” नाम से शुरू किया और अब यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनते नज़र आ रहा है।
अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार ‘तारा फ्रॉम सतारा ’में अर्जुन के रूप में देखा गया था। अभी वे ‘नज़र 2 ’में अप्पू की भूमिका निभा रहे हैं। नज़र 2 में उनका करैक्टर बहुत ही चुनौतीपूर्ण और मज़ेदार है। शीज़ान ने थोड़े समय में ही टीवी करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने सोनी टीवी के ‘पृथ्वी वल्लभ’ में युवराज भोज के रूप में अपने प्रदर्शन से ख्याति अर्जित की। उन्होंने जोधा अख़बार, चंद्र नंदिनी, सिल सिला प्यार का, एक थी रानी एक था रावण जैसे शो में अपने अभिनय से अभी को अपनी ओर आकर्षित किया।


