- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सलमान खान ने भारत में स्टार रैंकिंग की सूची में टॉप पर अपनी जगह रखी बरकरार!
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सलमान खान भारत में सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग की कोई सीमा नहीं है।
एक लोकप्रिय पोर्टल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान स्टार रैंकिंग की सूची में टॉप पर अपना स्थान बनाए हुए हैं, जिसे फिल्म ओपनिंग और लोकप्रियता के तर्ज पर मापा जाता है।
अभिनेता एक बड़े अंतर से सूची में टॉप स्थान पर है और इस सूची में जगह बनाने वाले अगले नाम जो कि अक्षय कुमार है उनकी तुलना में दोगुना से अधिक अंक हासिल किये हैं। इस सूची में अक्षय कुमार 887 पर है जबकि सलमान 1718 अंकों के साथ सबसे आगे है।
जब दुनिया भर में सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग की बात आती है तो सलमान खान की अपनी खुद की एक लीग हैं, जो सभी आयु वर्ग और क्षेत्र से परे है और विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच ख़ासा लोकप्रिय है।
इस वजह से और यह तथ्य कि सलमान सबसे प्रभावशाली सेलेब्स में से एक हैं, अभिनेता ब्रांड सर्किट में भी एक प्रसंशित नाम है और हाल ही में उन्हें एक लीडिंग बेवरेज ब्रांड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है।


