- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कार्तिक आर्यन ने पति पत्नी और वो के लिए जीता “बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल”अवार्ड
अपनी कड़ी मेहनत और दर्शकों के बेशुमार प्यार के बदौलत अभिनेता कार्तिक आर्यन साल दर साल सफलता की सीढिया चढ़ते जा रहे है. कार्तिक ने पिछले साल कई धमाकेदार पर्फोर्मस और सुपरहिट दिए। उनकी परफॉर्मन्स को दर्शको के साथ फिल्म क्रिट्क्स ने भी खूब सराहा।
कार्तिक अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा और प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतते रहे हैं और आज उनकी अवार्ड्स की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है. कार्तिक को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म “पति पत्नी और वो” मे चिंटू त्यागी कर रोल में जबरदस्त अभिनय के लिए ” ज़ी सिने अवार्ड्स 2020 में “बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल” के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सोनू के टीटू की स्वीटी में अपने शानदार अभिनय के लिए मिली जीत के बाद कार्तिक ने दूसरी बार उसी श्रेणी में यह पुरस्कार जीता है। कार्तिक ने इस अवार्ड को स्वीकार करते हुए दर्शकों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया और अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की टीम को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, “इस सम्मान के लिए धन्यवाद, पति पत्नी और वो मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। इस फिल्म से मेरी बहुत सारी यादें जुडी है, कहानियाँ और किस्से जुड़े हुए है। मैं जूनो (चोपड़ा) सर, मुदस्सर (अजीज) सर को धन्यवाद देना चाहूंगा और भूषण (कुमार) सर को, जिन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनाया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद … यह फिल्म खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है.
आशा है कि हम युवा पीढ़ी के इस चहते स्टार को इस साल की प्रदर्शित उनकी फिल्मों के लिए प्रशंशा और पुरस्कार बटोरते हुए देखेंगे ।”


