- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
देव शर्मा और स्मृति कश्यप अभिनीत फिल्म आ भी जा ओ पिया का पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ
अभिनेता देव शर्मा, जिन्होंने 2014 में सुपरहिट फिल्म यारियां से अपने अभिनय की शुरुआत की, और हीरोपंती और मुज़फ़्फ़रनगर जैसी कुछ प्रसिद्ध फ़िल्मों में भी अभिनय किया , फिर से एक रोमांटिक म्यूज़िकल ड्रामा आ भी जा ओ पिया के साथ वापस परदे पर अपना जादू बिखेरने वाले है। अभिनेत्री स्मृति कश्यप देव के अपोजिट नजर आएंगी और इस फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करेंगी।
निर्देशक राजेश हरिवंश मिश्रा कहते है , “जब निर्माता उमेश राणा ने अपनी लेखन टीम के साथ मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं कहानी और कहानी की सादगी से रोमांचित हो गया। मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण स्पर्श बिंदु यह था कि मुख्य नायक शहर में शिक्षा प्राप्त करने और कुछ समय के लिए वहां काम करने के बावजूद अपने गांव में रहने और काम करने के विकल्प को चुनता है। वह सब कुछ छोड़ कर अपने घर पर एक व्यवसायी बन जाता है, अपनी जड़ों के करीब रहते हुए। “
फिल्म और उनके चरित्र के बारे में बात करते हुए, अभिनेता देव शर्मा कहते हैं, “आ भी जा ओ पिया मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है और यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं यहां जो किरदार निभा रहा हूं वह मेरे, देव शर्मा या अतीत के किसी भी किरदार की तरह नहीं है। मैं फिल्म में कौशल का किरदार निभा रहा हूं, जो एक शिक्षित लड़का है, लेकिन फिर भी गांव में रहना पसंद करता है। वह कम बोलता है और शुद्ध हृदय का व्यक्ति हैं। फिल्म पारिवारिक दर्शकों के लिए एक मधुर सरल संगीतमय नाटक है जिसमें कई तरह की भावनाएं हैं। ”
“जब मैंने निर्देशक राजेश मिश्रा द्वारा फिल्म का वर्णन सुना तो मुझे लगा कि यह बहुत खास है। हमने झारखंड के दूरस्थ और नए स्थानों में शूटिंग की। ऐसे स्थान थे जहां वाहन भी नहीं पहुंच सकते थे, उस स्थान पर वैनिटी वैन का विकल्प नहीं था। पूरे दल को पहाड़ी पर चलना पड़ा और बारिश में उपकरणों को बदलने और बचाने के लिए तंबू के साथ नीचे घाटी तक जाना पड़ा। फिल्म झारखंड को उस तरह दिखाएगी जैसा अपने पहले कभी नहीं देखा होगा।”
आ भी जा ओ पिया को जोहार एंटरटेनमेंट के बैनर तहत विनय महेता, उमेश राणा, शंभू महेता और आनंद माथुर द्वारा निर्मित किया गया है। संजय खानज़ोडे द्वारा झारखंड के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया, इस फिल्म को एस के सचिन ने लिखा है। संगीत आशुतोष सिंह द्वारा रचित है और गाने सोनू निगम, पलक मुंचाल , राहुल पांडे, दीपाली सहाय, केका घोषाल और मेघा श्रीराम डाल्टन ने गाए हैं।


